ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

बिहार पुलिस का हाल देखिए: बीच सड़क पर खत्म हो गया वैन का तेल, पेशी के लिए कोर्ट जा रहे कैदियों से ही गाड़ी को लगवाया धक्का

BHAGALPUR: बिहार की सरकार पुलिस को सश्क्त बनाने का लाख दावा कर ले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सच्चाई है कि बिहार की पुलिस अब भी संसाधनों की घोर कमी से जूझ रही है। भागलपुर से जो

बिहार पुलिस का हाल देखिए: बीच सड़क पर खत्म हो गया वैन का तेल, पेशी के लिए कोर्ट जा रहे कैदियों से ही गाड़ी को लगवाया धक्का
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार की सरकार पुलिस को सश्क्त बनाने का लाख दावा कर ले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सच्चाई है कि बिहार की पुलिस अब भी संसाधनों की घोर कमी से जूझ रही है। भागलपुर से जो नजारा सामने आया है उससे यही साबित होता है।


दरअसल, भागलपुर में उत्पाद विभाग की पुलिस ने चार लोगों को शराब के मामले में गिरफ्तार किया था। शनिवार को पुलिस टीम सभी कैदियों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। आगे- आगे कैदी वैन था और उसके पीछे पुलिस की स्कॉर्पियो थी। इसी दौरान कचहरी चौंक के पास उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियों ने बीच सड़क पर जवाब दे दिया।


पुलिस की स्कॉर्पियों में डीजल खत्म हो गया था। गाड़ी बीच सड़क पर बंद हो गई फिर क्या था। कैदी वैन से चारों बंदियों को पुलिसकर्मी ने नीचे उतारा और कैदियों से ही गाड़ी में धक्का लगवाने लगी। करीब पांच सौ मीटर तक धक्का लगवाने के बाद कैदी कोर्ट पहुंचे। कोर्ट की गेट पर पहुंचने के बाद कैदियों को फिर से वैन में बैठाया गया और कोर्ट में उनकी पेशी हुई।