ब्रेकिंग
बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा

बिहार पुलिस के 70 सिपाही फेल, STF की परीक्षा में शुद्ध से 800 मीटर दौड़ भी नहीं पाए

PATNA : बिहार में इन दिनों आपराधिक मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. क्राइम के बढ़ते ग्राफ को लेकर नीतीश सरकार की काफी फजीहत हो रही है. अपराध रोकने में नकारा साबित हो रही बि

बिहार पुलिस के 70 सिपाही फेल, STF की परीक्षा में शुद्ध से 800 मीटर दौड़ भी नहीं पाए
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में इन दिनों आपराधिक मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. क्राइम के बढ़ते ग्राफ को लेकर नीतीश सरकार की काफी फजीहत हो रही है. अपराध रोकने में नकारा साबित हो रही बिहार की पुलिस डिपार्टमेंटल परीक्षा में दौड़ भी नहीं पा रही है. आपको ये बात जानकार हैरानी होगी कि एसटीएफ कमांडो की शारीरिक परीक्षा में बिहार पुलिस के 70 सिपाही हो फेल गए. जिसमें ज्यादातर सिपाही 800 मीटर की दौड़ भी नहीं लगा पाएं. 


एसटीएफ में कमांडो बनने के लिए 28 वर्ष की उम्र सीमा तय की गई है.  28 वर्ष से कम उम्र होने के बावजूद कई जवान एसटीएफ द्वारा तय मापदंड पर खरे नहीं उतर पाएं. रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर और जनवरी महीने में हुई फिजिकल टेस्ट में बिहार पुलिस के लगभग 40 परसेंट सिपाही फेल हो गए. ज्यादातर सिपाही तो दौड़ भी पूरी नहीं कर पाएं. आपको बता दें कि एसटीएफ में कमांडो बनने के लिए जो पैमाना तय है उसके मुताबिक सिपाहियों को 800 और 100 मीटर की दौड़ लगानी होती है. 800 मीटर की दौड़ 2 मिनट 40 सेकेंड और 100 मीटर की दौड़ 14 सेकेंड में पूरा करना होता है. 


एसटीएफ ने शारीरिक परीक्षा का आयोजन बिहार सैन्य पुलिस-5 के परिसर में किया था. इसके लिए जिला और विभिन्न पुलिस इकाइयों से 200 से अधिक सिपाही शामिल हुए. पर 127 ही इस शारीरिक परीक्षा को पास कर पाए. बाकी के जवान एसटीएफ द्वारा तय मापदंड पर खरा नहीं उतर पाए. दौड़ में अधिकतर सिपाही बाहर हो गए. 


जवानों को बारी-बारी से बगैर रुके 30 सीट-अप और इतने ही पुश-अप करने होते हैं.  वहीं 10 चीन-अप भी एकबार में लगाने पड़ते हैं. एसटीएफ ने जो मापदंड रखा है वह 28 वर्ष तक के सिपाहियों के लिए बहुत कठिन नहीं है. बावजूद इसके 200 से अधिक सिपाहियों में मात्र 127 ही इसे पूरा कर पाए. आपको बता दें कि एसटीएफ की परीक्षा में जितने भी सिपाही पास हुए हैं, अब उन्हें दो महीने स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके बाद इन्हें एसटीएफ में कमांडो की जगह दी जाएगी. बाद में इन्हें ग्रेहाउंड में भी प्रशिक्षण दिलाया जायेगा. 

टैग्स