ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

Bihar Police: पटना के इस इलाके में गोरखा वाहिनी का होगा मुख्यालय, 30 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, सरकार ने दी मंजूरी

पटना के नौबतपुर अंचल में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 (गोरखा वाहिनी) के स्थायी मुख्यालय और अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए 30 एकड़ भूमि अधिग्रहण को राज्य सरकार ने मंजूरी दी है। इस परियोजना पर 40.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Bihar Police
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police: पटना के नौबतपुर अंचल में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 (गोरखा वाहिनी) के स्थायी मुख्यालय और प्रशिक्षण केंद्र के लिए 30 एकड़ भूमि अधिग्रहण को सरकार ने मंजूरी दी है। इस योजना पर 40.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 (गोरखा वाहिनी)-सह-अतिरिक्त प्रशिक्षण केन्द्र की स्थायी स्थापना एवं आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए पटना जिले के नौबतपुर अंचल अंतर्गत मौजा-चर्रा में 30 एकड़ भूमि के भू-अर्जन की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि इस योजना के चालीस करोड़ चौवन लाख इकतालीस हजार अड़तीस रुपये की राशि निर्धारित किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिन्हित भूमि नौबतपुर मुख्यालय से लगभग 6.5 किलोमीटर की दूरी पर तथा बिहटा–सरमेरा मार्ग से सटी हुई है, जो रणनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत उपयुक्त है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, गोरखा वाहिनी राज्य पुलिस बल की एक महत्वपूर्ण इकाई है, जो संवेदनशील क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है। 


वर्ष 2002 में गठित यह वाहिनी अब तक सीमित और अस्थायी संसाधनों में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नई भूमि पर स्थायी भवन, आवासन, परेड मैदान और प्रशासनिक ढांचे का निर्माण न केवल वाहिनी की कार्यक्षमता बढ़ाएगा, बल्कि पुलिसकर्मियों के मनोबल को भी सुदृढ़ करेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता