ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

BIHAR POLICE : बिहार के 500 पुलिसकर्मियों पर दर्ज होगा FIR, मिल गया निर्देश; मचा हड़कंप ; जानिए क्या है पूरी खबर

BIHAR POLICE : पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने पूरे जिले के थानाध्यक्ष, एसडीपीओ और एसपी के साथ क्राइम मीटिंग की। यह मीटिंग लगभग 5 घंटे तक चली। इसमें सभी सिटी एसपी भी मौजूद रहे।

BIHAR POLICE
BIHAR POLICE
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अपनी सेवा प्रदान कर रहे जवान कोअब काम में लापरवाही करने वाले की सख्त सजा मिलने वाली है। अब यदि वह काम में लापरवाही कर रहे हैं तो उनके ऊपर सीधा FIR दर्ज किया जाएगा। इसको लेकर कल वरीय अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में भी फैसला ले लिया गया है। इसके बाद अब कम से कम 500 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करवाया जाएगा। 


दरअसल, पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने पूरे जिले के थानाध्यक्ष, एसडीपीओ और एसपी के साथ काइम मीटिंग की। यह मीटिंग लगभग 5 घंटे तक चली। इसमें सभी सिटी एसपी भी मौजूद रहे। साथ ही मीटिंग में शहरी क्षेत्र के सभी थानेदार और एसडीपीओ फिजिकली और रूलर क्षेत्र के सभी थानेदार और एसडीपीओ ऑन लाइन माध्यम से जुड़े। इसके बाद सभी थानों के केसों की समीक्षा की गई।


वहीं, क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी ने पाया कि कई ऐसे मामले भी लंबित है, जिनके आईओं का ट्रांसफर हो गया है। लेकिन, संबंधित केस को थाने में किसी को हैंडओवर नहीं किया गया है। एसएसपी ने अधिकारियों की गिनती कराई है। इसमें पटना के करीब 500 आईओ सामने आए है। एसएसपी ने दो दिन में लिस्ट बना कर गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज कराने का आदेश दिया है।


इसके अलावा इस मीटिंग में यह भी सामने आया कि कई थाने में मालखाना के चार्ज में वही अफसर हैं, जिनका तबादला हो गया है। अधिकारी देना भी चाहता है तो कोई अधिकारी उसे लेना नहीं चाहता। इससे मालखाना का रख रखाव या उसमें जब्ती या निकासी का मेंटेनेंस ठीक ढंग से नहीं हो पाता है। इसको लेकर एसएसपी अवकाश कुमार ने आदेश दिया है कि थानेदार खुद मालखाना का प्रभार लें, या थाने के किसी पुलिस अधिकारी को मालखाना का प्रभार लेने को कहें।


इधर, क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने पाया कि पटना जिले में 80 कुर्की के मामले लंबित पड़े हैं। कोर्ट ने कुर्की का वारंट भी जारी कर दिया है। 7 दिनों में इस वारंट की तामील करने का आदेश संबंधित थानाध्यक्षों को दिया गया है। इसके साथ ही इसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट एसएसपी को बताना भी है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें