ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला

कल होगी बिहार पुलिस दारोगा भर्ती की परीक्षा, 1 घंटा पहले सेंटर पहुंचेंगे अभ्यर्थी

BEGUSARAI : कल यानी कि रविवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से प्रारंभिक परीक्षा में सफल दारोगा अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा होगी. 2446 पदों पर भर्ती के लिए

कल होगी बिहार पुलिस दारोगा भर्ती की परीक्षा, 1 घंटा पहले सेंटर पहुंचेंगे अभ्यर्थी
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  कल यानी कि रविवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से प्रारंभिक परीक्षा में सफल दारोगा अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा होगी. 2446 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी. 29 नवंबर को होने वाले पुलिस अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक (परिचारी), सहायक अधीक्षक कारा (सीधी भर्ती) एवं सहायक अधीक्षक कारा (भूतपूर्व सैनिक) पद के संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है.


बेगूसराय जिले में छह परीक्षा केंद्र एसबीएस कॉलेज, बी.पी.इंटर स्कूल, ओमर गर्ल्स इंटर स्कूल, एम.आर.जे.डी. कॉलेज, विकास विद्यालय एवं राजकीय जे.के. इंटर विद्यालय में दो पालियों आयोजित परीक्षा में 5171 अभ्यर्थी शामिल होंगे. शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं. 


शनिवार को कारगिल विजय भवन में डीएम अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट-सह-प्रेक्षक (ऑब्जर्वर), पुलिस पदाधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट-सह-समन्वय प्रेक्षक, केंद्राधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों का ब्रिफिंग किया गया. डीएम ने कहा कि परीक्षा स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए सभी अपने निर्धारित उत्तरदायित्व का शत-प्रतिशत निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए परीक्षा का संचालन करना सुनिश्चित करेंगे. 


अभ्यर्थी अपने पास वही पहचान पत्र रखेंगे जिसका विवरण अपने आवेदन पत्र में दिया है. सभी अभ्यर्थी मास्क एवं सैनिटाईजर साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर आएंगे. परीक्षा प्रारंभ होने की निर्धारित समय से 20 मिनट पूर्व अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी और परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय के दस मिनट बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. हालांकि बिहार सरकार के नियमानुसार कोरोना काल में हो रहे परीक्षा में छात्रों को केन्द्र पर एक घंटे पहले रिपोर्टिंग के लिए बुला लिया गया है, ताकि छात्रों को समय से पहले प्रवेश करा दिया जाए. परीक्षा अवधि के अंतिम 30 मिनट में किसी भी अभ्यर्थी को शौचालय जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. 


उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को दिए गए प्रश्न-पत्र परीक्षा समाप्ति के बाद वापस ले लिए जाएंगे. यदि कोई अभ्यर्थी वीक्षकों के नजर से बचाकर प्रश्न-पत्र तथा उत्तर पुस्तिका लेकर जाते हैं तो ऐसे अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी तथा उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता