ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

बिहार पुलिस अपने कोरोना वॉरियर्स का रख रही पूरा ख्याल, कोरोना की जंग में 'हथियारों' से किया लैस

PATNA : बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 38 पहुंच गयी है। बिहार में कोरोना के खिलाफ लॉकडाउन के बीच जंग जारी है। इस जंग में बिहार पुलिस की अहम भूमिका है। लॉकडाउन को म

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 38 पहुंच गयी है। बिहार में कोरोना के खिलाफ लॉकडाउन के बीच जंग जारी है। इस जंग में बिहार पुलिस की अहम भूमिका है। लॉकडाउन को मुकम्मल बनाया जाएगा तभी तो कोरोना जल्दी देश छोड़ कर भागेगा। इस उदेश्य से बिहार पुलिस के अधिकारी और जवान दिन-रात सड़को पर डटे हुए हैं। बिहार पुलिस ने ऐसा नहीं है कि इन्हें यूं ही छोड़ दिया है। कोरोना के खिलाफ जंग के उन्हें हथियारों से लैस किया गया है।


बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के निर्देशों के मुताबिक बिहार पुलिस हेडक्वार्टर ने राज्य के तमाम जिलों में पुलिस को हैंड ग्लब्स, मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध करवाया है ताकि ने बेखौफ होकर ड्यूटी बजा सकें। बिहार पुलिस हेडक्वार्टर एडीजी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अब तक बिहार पुलिस के अधिकारियों और जवानों को 33998 जोड़ी हैंडग्लब्स, 67712 मास्क और 1523 लीटर सेनेटाइजर उपलब्ध करवाया गया है।एडीजी ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण के खिलाफ पुलिस वालों को इस सुरक्षा सामग्री मुहैया करवाने के अलावे पुलिस लाइन, पुलिस स्टेशन और इसके अलावे तमाम पुलिस कार्यालयों को रेग्यूलर बेसिस पर सेनेटाईज करवा रही है। सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।


बिहार पुलिस की अगर बात करें तो कोरोना महामारी के दौरान उनकी बड़ी भूमिका सामने आयी है। पुलिस ने कोरोना संदिग्धों को खोज निकालने की अहम रोल अदा किया है।इस दौरान पर पुलिस पर हमले की खबरें भी आती रही हैं। ये रियल कोरोना वारियर्स चाहे क्वारेंटाइन सेंटर, आइसोलेशन सेंटर या फिर तमाम उन जगहों पर जहां भीड़ इक्कठा होती है। उन जगहों पर तैनात होकर पुलिसकर्मी ड्यूटी देते हैं। ऐसे में उनकी खुद की सुरक्षा का सवाल बहुत अहम बन जाता है।  ऐसे में हमें इन पुलिसकर्मियों का सम्मान करते हुए लॉकडाउन को घरों में रहकर मुकम्मल करना है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता