ब्रेकिंग
ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था

बिहार : पोखर में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

CHAPRA : इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां पोखर में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दो लड़की और एक लड़का शामिल हैं। घटना जिले के पानापुर थाना क्षेत्र

बिहार : पोखर में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA : इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां पोखर में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में दो लड़की और एक लड़का शामिल हैं। घटना जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के चटियां गांव की है। बताया जा रहा है कि चारों बच्चे मवेशियों को चराने के बाद पानी पिलाने के लिए गांव में स्थित पोखर पर लेकर गए थे। 


मवेशियों को पानी पिलाने के दौरान एक बच्ची अचानक डूबने लगी। जिसे बचाने के लिए तीनों अन्य बच्चे भी पोखर में उतर गए और चारों डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पोखर के पास पहुंचे। जबतक ग्रामीणों ने चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला तबतक दो बच्ची समेत तीन की मौत हो चुकी थी, हालांकि इस दौरान एक बच्चे की जान ग्रामीणों ने बचा लिया। 


मृतकों में पानापुर थाना क्षेत्र के चटियां गांव निवासी किशुन राम की 14 वर्षीय पुत्री ईशा कुमारी, हीराराम का 11 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार एवं बच्ची महतो की 11 वर्षीय पुत्री गुंजी कुमारी शामिल हैं। वहीं, अपने ननिहाल में रह रही 9 वर्षीय मनीषा कुमारी को ग्रामीणों ने बचा लिया है। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। वहीं मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स