ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: पेड़ से टकराने के बाद पुलिस वैन में लगी आग, कैदियों को कोर्ट ले जा रहे पांच जवान घायल

PURNEA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रहा है, जहां कैदियों को कोर्ट लेकर जा रही पुलिस वैन पेड़ से टकरा गई है। हादसे के बाद पुलिस वैन में आग लग गई, जिसमें पांच पुलिस के जवान घाय

बिहार: पेड़ से टकराने के बाद पुलिस वैन में लगी आग, कैदियों को कोर्ट ले जा रहे पांच जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रहा है, जहां कैदियों को कोर्ट लेकर जा रही पुलिस वैन पेड़ से टकरा गई है। हादसे के बाद पुलिस वैन में आग लग गई, जिसमें पांच पुलिस के जवान घायल हो गए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है। मोहनपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर में यह हादसा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि कोहरे के कारण पुलिस जीप पेड़ से टकराई है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार को मोहनपुर थाने की पुलिस कोर्ट में पेशी के लिए कैदियों को लेकर पूर्णिया शहर जा रह थे। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई। गाड़ी में आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायल जवानों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हे बेहतर इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में रेफर किया गया है।


उधर, जब सभी पुलिसकर्मी बेहोश पड़े थे तो वैन पर सवार कैदी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कोई अधिकारी इस बारे में नहीं बता रहा है कि वैन पर सवार कैदियों का क्या हाल है और वे कहां हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें