ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह?

Bihar News: बिहार में पीडीएस घोटाले पर सख्त कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्य खाद्य निगम के 12 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। "जीरो ऑफिस डे" अभियान के तहत 49,000 से अधिक दुकानों की जांच में व्यापक अनियमितताएं सामने आईं।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जन वितरण प्रणाली के तहत खराब गुणवत्ता वाले खाद्यान्न की आपूर्ति के मामले में कड़ा एक्शन लिया है। विभाग ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर राज्य खाद्य निगम के 6 सहायक प्रबंधकों और 6 गुणवत्ता नियंत्रकों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई गंभीर अनियमितताओं के मद्देनज़र की गई है।


इससे पहले विभाग ने 6 आपूर्ति निरीक्षकों / प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को भी निलंबित किया था। साथ ही, 27 आपूर्ति निरीक्षकों और 7 सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच में यह सामने आया कि कई दुकानों में खाद्यान्न की कमी, निम्न गुणवत्ता, और स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई थी।


राज्यभर में चल रहे "जीरो ऑफिस डे" अभियान के तहत पीडीएस दुकानों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक कुल 53,869 में से 49,209 दुकानों का निरीक्षण पूरा किया गया है। निरीक्षण में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। जिसके बाद 10,735 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


वहीं निरीक्षण के दौरान 1,349 दुकानों में कम वजन की शिकायतें मिलीं। 1,230 दुकानों में खराब गुणवत्ता वाला अनाज पाए गए। वहीं 4,428 दुकानों में अनाज वितरण न होने की शिकायत मिली है। इसको लेकर 108 के खिलाफ केस दर्ज की गई है और 178 दुकानों का लाइसेंस रद्द किया गया है।


खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि सरकार का मकसद है कि हर लाभुक को समय पर, सही वजन और गुणवत्ता वाला खाद्यान्न मिले। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान का उद्देश्य पीडीएस में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। पीडीएस प्रणाली की कमियों को दूर करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता