ब्रेकिंग
पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦Bihar News : रोहतास में मातम! कहीं नहर में गिरी कार तो कहीं टोल प्लाजा के पास गई राहुल की जान, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़।

बिहार: पत्नी को छोड़ भाई से शादी करने पर अड़ा युवक, पिटाई के बाद लोगों ने गांव से भगाया

DARBHANGA: दरभंगा में दो चचेरे भाइयों के बीच समलैंगिक संबंध का मामला सामने आया है। इनमें एक की शादी हो चुकी है दो बच्चों का बाप भी है। लेकिन दोनों भाइयों में एक दूसरे के प्रति आकर्

बिहार: पत्नी को छोड़ भाई से शादी करने पर अड़ा युवक, पिटाई के बाद लोगों ने गांव से भगाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में दो चचेरे भाइयों के बीच समलैंगिक संबंध का मामला सामने आया है। इनमें एक की शादी हो चुकी है दो बच्चों का बाप भी है। लेकिन दोनों भाइयों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण इतना बढ़ गया कि शादीशुदा युवक अपनी पत्नी को छोड़ने को तैयार हो गया जबकि अपने दोनों बच्चों को साथ रखना चाहता है। 


समलैंगिक संबंध क्या है इन बातों से ग्रामीण क्षेत्र के लोग अनजान हैं उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि इस तरह का भी कोई संबंध होता है। यही नहीं इन संबंधों पर कोर्ट के आदेश से भी ग्रामीण अनजान है। लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्हें इसमें गांव की बदनामी नजर आई। ग्रामीणों को यह लगा कि इससे पूरे गांव का नाम बदनाम हो जाएगा। ग्रामीणों ने पहले तो दोनों भाईयों की पिटाई कर दी फिर गांव से बाहर कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार एक युवक गांव में होने वाले नाच कार्यक्रम का कलाकार है। गांव का माहौल इससे खराब होगा इसलिए इन्हें गांव के बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। युवक के इस हरकत से परिवार के लोग तो हैरान है ही पत्नी भी परेशान हैं। दो बच्चों के साथ वह आगे की जिन्दगी कैसी जीयेगी यह सोचकर परिवारवालें भी परेशान हैं।