ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान

पुल से नीचे गिरी पटना से जोगबनी जा रही बस, हादसे में बाल-बाल बची 70 यात्रियों की जान

सुपौल के चिकनी गांव के पास पटना-जोगबनी बस NH-27 पर गड्ढे में गिर गई। 70 से अधिक यात्री बाल-बाल बच गए, आधा दर्जन महिलाओं को हल्की चोटें आईं। चालक की थकान और नींद आने को हादसे का मुख्य कारण बताया गया।

Road Accident
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: पटना से जोगबनी जा रही एक यात्री बस सोमवार तड़के लगभग 3 बजे सुपौल के चिकनी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। बस में सवार 70 से अधिक यात्री बाल-बाल बच गए, जबकि आधा दर्जन महिलाओं को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक को नींद आने के कारण बस असंतुलित हो गई और सड़क किनारे नीचे जा गिरी। गनीमत यह रही कि बस पास में मौजूद 11,000 वोल्ट के बिजली खंभे से नहीं टकराई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के बाद बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई और यात्री जोर-जोर से चिल्लाने लगे। 


आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस का अगला शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही भपटियाही थाना की गश्ती पुलिस भी पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया।


स्थानीय लोग बताते हैं कि लंबी दूरी की बसों में अक्सर केवल एक ही चालक रहता है। लगातार कई घंटों वाहन चलाने से थकान और नींद आने लगती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। जानकारों का कहना है कि कम से कम दो चालकों की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि एक चालक थकने पर दूसरा वाहन संभाल सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता