ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: नवजात को पुल पर छोड़ पति-पत्नी ने नदी में लगाई छलांग, घरेलू कलह में उठाया खौफनाक कदम

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां एक पति-पत्नी ने पुल से नदी में छंलाग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्व

बिहार: नवजात को पुल पर छोड़ पति-पत्नी ने नदी में लगाई छलांग, घरेलू कलह में उठाया खौफनाक कदम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां एक पति-पत्नी ने पुल से नदी में छंलाग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है जबकि पति को नदी में तलाश कर रही है। घटना चिरैया थाना क्षेत्र के लालबेगिया पुल स्थित सिकरहना नदी की है।


मृतकों की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के भेड़ियाही निवासी शिवनंदन जायसवाल और उसकी पत्नी मुस्कान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले शिवनंदन की शादी लालबेगिया की रहने वाली मुस्कान के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। सात दिन पहले ही मुस्कान ने एक बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म पर उसकी छठी में शामिल होने के लिए शिवनंदन अपने ससुराल पहुंचा था।


इस बीच शुक्रवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। दोनों ने कल दिन भर खाना नहीं खाया था और देर रात दोनों नवजात को लेकर नदी की तरफ निकल पड़े। मुस्कान की मां भी उनके पीछे लालबेगिया पुल पर पहुंच गई। दोनों पति-पत्नी नदी में कूदने की तैयारी कर रहे थे। मुस्कान की मां ने दोनों को ऐसा करने से बहुत रोका लेकिन उन्होंने अपने बच्चे को मां की गोद में सौंप दिया और नदी में छलांग लगा दी।


इस घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। शनिवार की सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुस्कान के शव को नदी से बरामद कर लिया जबकि शिवनंदन की तलाश अब भी जारी है। पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची है और नदी में शव की तलाश कर रही है। किस कारण से दोनों पति पत्नी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें