ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

बिहार : पति - पत्नी का विवाद सुलझाने गए पिता की हत्या, इकलौते बेटे ने डंडे से पिट- पीटकर ले ली जान

EAST CHAMPAARAN : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां मधुबन थाना क्षेत्र के सुब्बा सिंह गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने गए पिता पर लाठ

बिहार : पति - पत्नी का विवाद सुलझाने गए पिता की हत्या, इकलौते बेटे ने डंडे से पिट- पीटकर ले ली जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

EAST CHAMPAARAN : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां मधुबन थाना क्षेत्र के सुब्बा सिंह गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने गए पिता पर लाठी से हमला कर बेटे ने हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल आरोपित बेटे और बहू को हिरासत में लिया है। इसके बाद अब दोनों से पूछताछ की जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मधुबन टोला सुब्बा सिंह गांव निवासी राम अयोध्या सिंह (55 वर्ष) के इकलौते बेटे और बहू आपस में लड़ रहे थे। तभी बेटे विक्की सिंह और उनकी पत्नी वीणा देवी के बीच मामूली विवाद को लेकर झगड़ा होने लगा। पति-पत्नी के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा था। बेटे-बहू के बीच कलह बढ़ता देख राम अयोध्या सिंह दोनों का झगड़ा समाप्त कराने के लिए गए।


वहीं, इसी बीच बेटे ने डंडे से पिता के सिर पर प्रहार कर दिया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मामले में बेटे और बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विक्की अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। राम अयोध्या की पत्नी अभी जीवित हैं। घटना के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की बाबत पुलिस को अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।