ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस

बिहार : पटाखे की चिंगारी से निकली आग ने मचाई तबाही, देखते ही देखते 4 घर राख में हुए तब्दील

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक सनसीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां दीपावली की खुशियां देखते ही देखते रौशनी से अंधेरे में बदल गयी। यहां पटाखे की चिंगारी ने आग से तबाही मचा

बिहार : पटाखे की चिंगारी से निकली आग ने मचाई तबाही, देखते ही देखते 4 घर राख में हुए तब्दील
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से एक सनसीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां दीपावली की खुशियां देखते ही देखते रौशनी से अंधेरे में बदल गयी। यहां पटाखे की चिंगारी ने आग से तबाही मचा दी। इस  भीषण आग की चपेट मे आने से चार परिवार के घर जल कर राख हो गए। जिससे लोगों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा।


मिली जानकारी के अनुसार, जिला के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर मल्लाह टोली पंचायत के वार्ड नंबर 13 के डंगराह मे दीपावली की शाम पटाखे जलाने के दौरान निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस आगलगी में चार परिवारों के घर को अपनी चपेट में ले लिया। 


वहीं, इस अगलगी में घर में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज, लकड़ी के फर्निचर, गहने, तथा तीन लाख नगदी समेत सभी सामान जलकर राख हो गया। इस मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जहिरुददीन ने बताया कि- दीपावली के शाम पठाखे जलाने के दौरान चिंगारी घर पर आकर गिरने से यह हादसा हुआ है । जिसके चपटे मे लगभग चार परिवार का घर जल कर राख हो गया है । पीड़ित परिवार मे अब्दुल खालिक, शहबाज आलम, अनजार आलम और खैरून निशा का घर शामिल ह । 


उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक चार परिवार का घर जल कर राख के ढेर मे तब्दील हो चुका था। आग लगने के बाद घर के लोगों ने अपने घरों से निकलकर किसी तरह से अपनी अपनी जान बचाई। इस मामले को लेकर अंचल अधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि, इस अगलगी की घटना पर अग्निशामन वाहन को मौके पर भेज कर आग पर काबू पाया गया । जांच के उपरांत ही पता चल पाएगा की  कितना घर इस अगलगी के चपेट में आए हैं। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता