ब्रेकिंग
Bihar News: भोजपुर में खनन इंस्पेक्टर की 4.40 लाख ‘वसूली’ कांड में EOU की एंट्री, सबूत लेकर बुलाए गए शिकायतकर्ता...ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था स्मैक का कारोबार, संचालिका गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामदटेंशन न लें बिहार के छात्र, CM सम्राट का बड़ा फैसला... मिलते रहेंगे 4 लाख रुपएराजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवालसावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायलBihar News: भोजपुर में खनन इंस्पेक्टर की 4.40 लाख ‘वसूली’ कांड में EOU की एंट्री, सबूत लेकर बुलाए गए शिकायतकर्ता...ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था स्मैक का कारोबार, संचालिका गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामदटेंशन न लें बिहार के छात्र, CM सम्राट का बड़ा फैसला... मिलते रहेंगे 4 लाख रुपएराजेश राम के बंद घर में चोरी, चोरों ने एक ही रात कई मकानों को बनाया निशाना; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवालसावन की अंतिम सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल

पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में भी नए चेहरों ने मारी बाजी, कई दिग्गजों को जनता ने किया रिजेक्ट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का दौर चल रहा है. कल तीसरे चरण की मतगणना समाप्त हुई. इस बार चुनाव के जो नतीजे सामने निकलकर आ रहे हैं उनमें ज़्यादातर लोगों का झुकाव नए चेहरों की तरफ द

पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में भी नए चेहरों ने मारी बाजी, कई दिग्गजों को जनता ने किया रिजेक्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का दौर चल रहा है. कल तीसरे चरण की मतगणना समाप्त हुई. इस बार चुनाव के जो नतीजे सामने निकलकर आ रहे हैं उनमें ज़्यादातर लोगों का झुकाव नए चेहरों की तरफ देखने को मिल रहा है. तीसरे चरण की काउंटिंग के रिजल्ट में भी के अपनी कुर्सी बचा पाने वाले पुराने मुखिया जी की संख्या काफी कम रही. आंकड़ों के अनुसार, 540 पंचायतों के नतीजे अगर देखें जाएं तो लोगों ने 414 नए चेहरों पर भरोसा जताया. 


बता दें कि कल पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की मतगणना हुई. वोटरों ने अधिकतर पुराने पंचायत जनप्रतिनिधियों को खारिज करते हुए नए चेहरों को मौका दिया है. रविवार को परिणाम के रुझान में भी मतदाताओं ने पिछले दो चरण की तरह नए चेहरे पर भरोसा जताया. अब तक के परिणाम के अनुसार 414 नए मुखिया बने. जबकि, 126 पुराने मुखियाओं की हार हुई है. 


पटना की बिक्रम पंचायत में 16 में से 14 नए मुखिया चुने गए. वहीं, नौबतपुर की 19 पंचायत में 13 नए मुखिया चुने गए, केवल 6 मुखिया ही अपनी सीट बचा सके. नौबतपुर में 12 महिलाएं मुखिया बनी हैं. जबकि जिला परिषद में बिक्रम की दोनों सीट पर नए चेहरे जीत कर आए हैं. 


इसी तरह कोसी सीमांचल और पूर्व बिहार के 12 जिलों में ज्यादातर नए चेहरे ने जीत हासिल की है. 12 जिलों में अब तक 166 पंचायतों के परिणाम सामने आए हैं. इनमें से 124 पंचायतों में मुखिया पद के लिए जीत हासिल की है. 


मुजफ्फरपुर के मुरौल प्रखंड की 9 पंचायत में से 6 पंचायत में नया मुखिया चुना गया है. मुरौल की चार पंचायत में महिला मुखिया चुनी गई हैं. जहानाबाद के रतनी प्रखंड में सभी पुराने चौदह मुखियों की छुट्टी जनता ने कर दी. बक्सर में अबतक के परिणामों में 14 में से 11 नए मुखिया बने.