ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

पंचायत चुनाव : आठवें चरण का मतदान बुधवार को, पूरी हुई तैयारी

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के आठवें चरण का मतदान कल यानी बुधवार को होगा। सोमवार को आठवें चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया। 24 नवंबर को अब मतदान किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आय

पंचायत चुनाव : आठवें चरण का मतदान बुधवार को, पूरी हुई तैयारी
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के आठवें चरण का मतदान कल यानी बुधवार को होगा। सोमवार को आठवें चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया। 24 नवंबर को अब मतदान किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग में मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आपको बता दें कि राज्य के 36 जिलों के 55 प्रखंडों में 24 नवंबर को वोटिंग होनी है। पिछले कुछ चरणों में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं देखने को मिली है लिहाजा इस बार पहले से और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। 


आयोग के अनुसार आठवें चरण के चुनाव को लेकर 11,527 बूथों पर मतदान होगा। इन बूथों को 7398 भवनों में बनाया गया है। इस चरण में सभी बूथों पर मतदाताओं की बायोमेट्रिक जांच की जाएगी। आयोग के अनुसार आठवें चरण के चुनाव में 66 लाख 55 हजार 233 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।


पंचायत चुनाव के आठवें चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक 36 जिलों के 54 प्रखंडों के 834 पंचायतों में होनेवाले मतदान के लिए 40 हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है। मुख्यालय के मुताबिक आठवें चरण के चुनाव में 7830 मतदान भवनों में स्थित 11599 मतदान केंद्रों में 614 नक्सल प्रभावित हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए जिन सुरक्षकर्मियों को लगाया गया है उनमें जिला पुलिस के अलावा विशेष सशस्त्र पुलिस, गृह रक्षक और सैप के जवान भी शामिल हैं। पंचायत चुनाव के मद्देनजर 24 अगस्त से 10 नवम्बर के बीच 5436 लोगों के खिलाफ सीसीए गया है।

टैग्स