ब्रेकिंग
Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦Bihar Crime News : जमुई में पुलिस अधिकारी बनकर पहुंचे ठग, 'बड़े बाबू बुला रहे हैं' कहकर उतरवाई एक भर सोने की चेन, कागज में थमा गए नकली लॉकेट✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में अवैध मिट्टी खनन ने ली मासूम की जान! ट्रैक्टर ने 10 साल के सन्नी को कुचला, चालक फरार✦Bihar Viral News : सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ गया युवक, 20 मिनट तक मची अफरातफरी; वीडियो वायरल

अजब-गजब: बिहार पंचायत चुनाव में 80 साल की बूढ़ी महिला ने भरा नामांकन, दो बार विधायक बने हैं इनके पति, बेटे करते हैं खेतीबाड़ी

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव होने वाला है. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है. पंचायत चुनाव को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जो काफी हैरा

अजब-गजब: बिहार पंचायत चुनाव में 80 साल की बूढ़ी महिला ने भरा नामांकन, दो बार विधायक बने हैं इनके पति, बेटे करते हैं खेतीबाड़ी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव होने वाला है. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है. पंचायत चुनाव को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल 80 साल की एक बुजुर्ग महिला ने बिहार पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है. इनके पति पूर्व विधायक रहे हैं और लगातार दो बार बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी.


मामला गोपालगंज जिले का है. यहां भोरे विधानसभा सीट से दो बार दो बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए बद्री राम की 80 वर्षीय पत्नी पानमती देवी ने बिहार पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल किया है. इन्होंने बिहार पंचायत चुनाव में सबसे अधिक उम्र की प्रत्याशी होने का रिकॉर्ड बना दिया है.


शुक्रवार को पानमती देवी अपने दो बेटों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने प्रखंड कार्यालय पहुंची थी. जैसे ही लोगों ने इन्हें देखा सब के सब हैरान रह गए. उन्होंने देखा कि पूर्व विधायक की पत्नी पंचायत चुनाव चुनाव में नामांकन करने आई हैं. बताया जा रहा है कि इन्होंने पंगरा पंचायत के वार्ड नंबर ३ से वार्ड सदस्य के लिए अपना नॉमिनेशन पत्र भरा है.


विधायक रह चुके स्वर्गीय बद्री राम की पत्नी पानमती देवी ने कहा कि अधिक उम्र की वजह से वे बुजुर्ग और कमजोर हो चुकी हैं. इसके कारण वे वार्ड की जनता की सेवा करना चाहती हैं. इसीलिए वह अपने वार्ड में विकास कार्य करने के लिए वे वार्ड सदस्य पद पर चुनाव में उतरी हैं. गौरतलब हो कि पानमती देवी के पति स्वर्गीय बद्री राम भोरे विधानसभा क्षेत्र से दो बार 1962 और 1967 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे.


उन्होंने कहा कि उनके पति स्वर्गीय बद्री राम से ही हौसला मिला है. जीते जी उन्होनें लोगों की सेवा करना और गांव की बेहतरी का मौका कभी नहीं छोड़ा. उनके जाने के बाद अब पानवती देवी यह काम करना चाहती हैं. इसलिए ही में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंची. इन्होंने बताया कि इनके दोनों बेटे घर पर रहकर खेतीबाड़ी करते हैं.