ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : पानी भरे गड्ढे में नहाने गई पांच बच्चियां डूबीं, सगी बहन समेत 3 की हुई मौत

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी में अचानक उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पानी भरे गड्ढे में नहाने गईं पांच बच्चियां डूब गईं। इनमें से तीन की मौत हो गई,जबकि दो को बचा लिया गया। मर

बिहार : पानी भरे गड्ढे में नहाने गई पांच बच्चियां डूबीं, सगी बहन समेत 3 की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी में अचानक उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पानी भरे गड्ढे में नहाने गईं पांच बच्चियां डूब गईं। इनमें से तीन की मौत हो गई,जबकि दो को बचा लिया गया। मरने वाली तीनों बच्चियां एक ही परिवार की थीं। उनमें से दो सगी बहने थीं। यह हादसा पंडौल थाना इलाके के भिट्टी सलेमपुर गांव में हुआ। तीन बच्चियों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। 


दरअसल, एक ही परिवार की पांच लड़कियां  ईंट भट्टा के लिए खोदे गए गड्ढे में नहाने के लिए गई थी। जहां इन बच्चियों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं था, जिस कारण सभी डूब गईं। इस दौरान उन्होंने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर टोले के लोग दौड़कर आए। ग्रामीणों ने तुरंत सभी को बाहर निकाला, उनमें से दो बच्चियां तो बच गईं, लेकिन तीन की मौत हो चुकी थी। गड्ढे से निकालने के बाद जिन दो बच्चियों की सांसें चल रही थीं, उन्हें आनन-फानन में मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के बाद एक बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि एक का उपचार चल रहा है।



इधर, इस घटना को लेकर परिजन ने बताया कि मृतकों में साबरीन परवीन 12 वर्ष, गुलअफशा परवीन 10 वर्ष दोनों के पिता फैयाज अहमद जो खर्रवा गांव रहिका थाने की निवासी हैं। वे दोनों अपने ननिहाल पंडौल थाना क्षेत्र के सलेमपुर आृई थीं। जबकि तीसरी बच्ची रिफत परवीन छह वर्ष, पिता मो.जिलानी सलेमपुर गांव की निवासी थी। वहीं, इलाजरत बच्ची खुशी परवीन मो. आलम की बेटी है तथा 12 वर्षीय खुशबू सलेमपुर निवासी सदरूजमा की बेटी है।  

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें