ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

बिहार: ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़; जान बचाकर भागे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ

BAGAHA: खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां धनहा स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद भारी बवाल हुआ है। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आ

बिहार: ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़; जान बचाकर भागे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां धनहा स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद भारी बवाल हुआ है। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की है। लोगों के गुस्से को देखते हुए डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना दहवा पीएचसी अंतर्गत आरएस हॉस्पिटल का है।


दरअसल, तमकुहवा निवासी लालबाबू चौधरी की पत्नी उषा देवी (38) को मंगलवार की शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी जिसके बाद उसे पीएचसी दहवा ले जाया गया। वहां से मरीज को रेफर कर दिया गया। इसके बाद बिचौलियों द्वारा उन्हें एक निजी अस्पताल में पहुंचा दिया गया। प्रसव के दौरान रात लगभग 10:00 बजे महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारी मौके से फरार हो गए, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।


धनहा थाना अध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मृत महिला का शव अस्पताल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण महिला की जान गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार अस्पताल कर्मियों की तलाश जारी है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता