ब्रेकिंग
अपराध के खिलाफ बिहार पुलिस का एक्शन: 15 दिन में 347 आरोपी गिरफ्तार, 2500 कुर्की-जब्ती; सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर 100 FIRपहले से ज्यादा हाईटेक हुई बिहार पुलिस, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 84 नई गाड़ियों को दिखाई हरी झंडीबिहार में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! जहर देकर हत्या का आरोप, सास गिरफ्तार; आरोपी पति और ससुर फरारनाला खुदाई के दौरान फटी PNG पाइपलाइन, गैस रिसाव से 7 स्कूली छात्राएं बेहोशबिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान: अब हर पंचायत में लगेंगे विशेष शिविर, पात्र परिवारों को मिलेगा सीधा लाभअपराध के खिलाफ बिहार पुलिस का एक्शन: 15 दिन में 347 आरोपी गिरफ्तार, 2500 कुर्की-जब्ती; सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर 100 FIRपहले से ज्यादा हाईटेक हुई बिहार पुलिस, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 84 नई गाड़ियों को दिखाई हरी झंडीबिहार में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! जहर देकर हत्या का आरोप, सास गिरफ्तार; आरोपी पति और ससुर फरारनाला खुदाई के दौरान फटी PNG पाइपलाइन, गैस रिसाव से 7 स्कूली छात्राएं बेहोशबिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान: अब हर पंचायत में लगेंगे विशेष शिविर, पात्र परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

Bihar News: बिहार में वाहन चालकों को बड़ी राहत, गलत चालान कटने पर अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर; घर बैठे होगा काम

Bihar News: अब गलत ई-चालान कटने पर वाहन चालकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। परिवहन विभाग ने चालान सुधार की ऑनलाइन सेवा शुरू की है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। अब गलत ई-चालान कटने पर वाहन चालकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। परिवहन विभाग ने चालान सुधार की ऑनलाइन सेवा शुरू कर दी है। 


परिवहन सचिव राज कुमार ने बताया कि गलत ई-चालान के निरस्तीकरण या संशोधन के लिए वाहन चालक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक echallan.parivahan.gov.in पर शिकायत दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।


नई व्यवस्था के तहत आवेदक अपने मोबाइल या कंप्यूटर से वाहन रजिस्ट्रेशन, वाहन की तस्वीर और चालान की कॉपी सहित त्रुटिपूर्ण ई-चालान को निरस्त या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी।


परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस और प्रवर्तन इकाइयों को निर्देश दिया है कि ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। जांच के बाद, सुधार की अनुशंसा राज्य परिवहन आयुक्त के पास भेजी जाएगी और संशोधन के लिए संबंधित जिला परिवहन पदाधिकारी को भेजा जाएगा।


परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि गलत ई-चालान से संबंधित किसी भी समस्या के लिए कार्यालय जाने के बजाय ऑनलाइन शिकायत सुविधा का उपयोग करें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता