ब्रेकिंग
बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान

NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान

Bihar road project News: बिहार में NH-122B का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. समस्तीपुर में सड़क का करीब 99 प्रतिशत काम पूरा बताया जा रहा है, जबकि बेगूसराय और वैशाली के कुछ हिस्सों में काम जारी है. परियोजना पूरी होने के बाद...

NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान
Ramakant kumar
3 मिनट

NH 122B Latest News: बिहार में बेहतर कनेक्टिविटी करने की दिशा में बड़े स्तर पर रोड का काम किया जा रहा है. ऐसी कई सड़क परियोजनाओं का काम लगभग पूरा होने को है. वहीं, कई परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनका काम लगभग अंतिम चरण में है. इसी में से एक NH-122B है, जिसका निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. समस्तीपुर जिले में सड़क का करीब 99 प्रतिशत काम पूरा होने की बात सामने आई है. वहीं, बेगूसराय और वैशाली के कुछ हिस्सों में अभी निर्माण कार्य जारी है. बचे हुए काम को पूरा करने के बाद इस मार्ग पर नियमित यातायात शुरू करने की तैयारी है.

NH-122B के निर्माण से बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली और पटना के बीच आने-जाने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है. सड़क पूरी तरह तैयार होने के बाद इन जिलों के बीच आवागमन पहले की तुलना में आसान हो सकेगा.


समस्तीपुर में 99 प्रतिशत काम पूरा

समस्तीपुर जिले में NH-122B का करीब 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा बताया जा रहा है. अब सड़क के कुछ हिस्सों में ही काम बाकी है. निर्माण एजेंसी की ओर से इन हिस्सों को जल्द पूरा करने का काम चल रहा है.


इसके अलावा बेगूसराय और वैशाली जिले के कुछ हिस्सों में भी निर्माण कार्य जारी है. पूरे प्रोजेक्ट का बाकी काम पूरा होने के बाद सड़क को नियमित यातायात के लिए खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.


बेगूसराय से पटना तक सफर होगा आसान

NH-122B के चालू होने के बाद बेगूसराय से पटना के बीच सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है. इसके साथ ही समस्तीपुर और वैशाली के लोगों को भी पटना, हाजीपुर और बरौनी की ओर आने-जाने में सुविधा मिलेगी.


सड़क के शुरू होने से लोगों को वैकल्पिक रास्तों के जरिए लंबा सफर करने की जरूरत कम हो सकती है. इससे यात्रा का समय बचने के साथ स्थानीय स्तर पर आवागमन भी आसान होने की उम्मीद है.


सड़क का निर्माण अंतिम चरण में पहुंचने के बाद अब लोगों की नजर इसके उद्घाटन पर है. हालांकि, अभी तक उद्घाटन की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही नियमित यातायात शुरू करने की स्थिति साफ होगी.


कई वर्षों से इस सड़क के शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों को अब बचे हुए निर्माण कार्य के पूरा होने और उद्घाटन की तारीख का इंतजार है. NH-122B पूरी तरह तैयार होने के बाद बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली और पटना के बीच सड़क कनेक्टिविटी को इससे बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.