ब्रेकिंग
Bihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar News: राबड़ी देवी खाली करेंगी 10 सर्कुलर रोड आवास, लालू यादव के लिए नए बंगले में लगेगा रैंप और लिफ्टBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar News: राबड़ी देवी खाली करेंगी 10 सर्कुलर रोड आवास, लालू यादव के लिए नए बंगले में लगेगा रैंप और लिफ्ट

Bihar News: ऑनलाइन गेमिंग की लत ने छीन ली जिंदगी! पत्नी ने PUBG खेलने से रोका..तो युवक ने कर ली खुदकुशी

Bihar News: पटना से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पबजी गेम खेलने से रोकने पर एक युवक ने खुदकुशी कर ली है।

Bihar News
पत्नी ने PUBG खेलने से रोका..तो युवक ने कर ली खुदकुशी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: ऑनलाइन गेमिंग की लत आजकल के युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से है, जहां पबजी गेम खेलने से रोकने पर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना अगमकुआं इलाके की है। मृतक विकास कुमार की शादी महज एक साल पहले हुई थी। परिजनों के मुताबिक, ऑनलाइन गेम खेलने की लत को लेकर पत्नी से अक्सर मृतक का विवाद होता था।


बताया जा रहा है कि बुधवार को युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, विकास पहले दिल्ली में काम करता था, लेकिन हाल ही में वह घर लौटा था। उसे पबजी खेलने की लत थी, जिससे उसकी पत्नी परेशान थी और उसे गेम छोड़ने के लिए कहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। परिवारवालों ने बताया कि विकास पहले भी आत्महत्या करने की धमकी दे चुका था।


घटना के समय विकास की पत्नी घर पर नहीं थी। चैती छठ के मौके पर वह अपने मायके गई हुई थी। दोनों खेमनीचक में किराए के मकान में रहते थे। पत्नी के घर से जाने के बाद विकास अकेला था, इसी दौरान उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता