ब्रेकिंग
अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव✦कपड़ों की आड़ में चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी शराब... सिवान में 9600 बोतलों के साथ कंटेनर जब्त✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव✦कपड़ों की आड़ में चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी शराब... सिवान में 9600 बोतलों के साथ कंटेनर जब्त✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

Bihar News : “पति को त्याग दूंगी मगर सोशल मीडिया नहीं छोड़ सकती”, आपको हैरत में डाल देगा यह अजीबोगरीब मामला

Bihar News : बिहार के पूर्णिया जिले से एक विचित्र मामला सामने आ रहा जहाँ एक शादी शुदा महिला अपने पति को छोड़ने को तैयार है मगर सोशल मीडिया को छोड़ना उसे किसी शर्त पर मंजूर नहीं है, इस मामले ने आसपास के लोगों को हैरानी में डाल दिया है.

Bihar News
सोशल मीडिया छोड़ने को तैयार नहीं दुल्हन
© google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : पूर्णिया से सामने आए इस मामले ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भला ऐसा भी हो सकता है, जहाँ एक महिला फेसबुक और इंस्टाग्राम को छोड़ने को तैयार नहीं है भले ही उसे अपने पति को क्यों ना छोड़ना पड़ जाए, यह मामला पहले तो पुलिस के पास पहुंचा और उसके बाद इसे परिवार परामर्श केंद्र को सौंपा गया है.


परेशान हुए परिजन 

महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी दिन भर सोशल मीडिया पर समय व्यतीत करती है तथा अपने निजी फोटोज को वहां अपलोड करती रहती है, ना वह अपने पति को समय दे रही और ना ही परिवार की अन्य जिम्मेदारियों को निभा पा रही है, इससे उसके परिजन परेशान हो चुके हैं इसलिए मामला पुलिस तक पहुँच गया लेकिन बात नहीं बनी.


पति को त्याग दूंगी लेकिन सोशल मीडिया को नहीं 

बात जब परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंची तो वहां महिला को समझा बुझाकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, यहाँ पर महिला ने यह साफ़ कर दिया है कि उसे भले ही अपने पति को छोड़ना पड़े लेकिन वह दिन भर ऑनलाइन रहना नहीं छोड़ सकती, वह अपनी फोटो कहाँ डालती है यह उसका निजी विषय है और इससे उसके पति या किसी अन्य परिवारजन को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए.


मामला नहीं सुलझने पर दोनों को भेजा वापस 

बता दें कि जब यह मामला परिवार परामर्श केंद्र में भी नहीं सुलझा तो दोनों को वापस भेज दिया गया, परिवार परामर्श केंद्र के हेड दिलीप कुमार ने बताया है कि सोशल मीडिया की लत रिश्तों में दरार डालने का काम कर रही है, जिसमें पति पत्नी के रिश्ते पर विशेष फर्क पड़ रहा है तथा रिश्ते में खटास पैदा हो रही है, जिससे शादी के टूटने तक की नौबत उत्पन्न हो रही है.