ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

Bihar News: पति ने लौंडा नाच देखने से रोका तो कुएं में कूद गई पत्नी, मजाक-मजाक में हो गया बड़ा कांड

Bihar News: शायद घोर कलयुग इसे ही कहा गया है, पत्नी को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई कि 100 लोगों के सामने उसके पति ने उसे लौंडा नाच देखने से रोक दिया और फटकार भी लगा दी.

Bihar News
लौंडा नाच
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के डोमटोली गांव में कल देर रात पति ने पत्नी को लौंडा नाच देखने से रोका तो पत्नी ने कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि, कुएं में पानी कम रहने के कारण पत्नी की जान बच गईं। स्थानीय लोगों ने बताया की पति राजेंद्र तूरी उर्फ डिस्को देर रात काम कर लौटे थे। उन्होंने देखा कि गांव के ही तांती टोला में लौंडा नाच का कार्यक्रम हो रहा है।


नजदीक आने पर उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी नंदनी देवी भी नाच का लुत्फ उठा रही है। पत्नी को नाच देखते हुए देखकर पति को गुस्सा आ गया, फिर क्या, नाराज़ पति ने पत्नी को खूब डांट फटकार लगाई। सैकड़ों लोगों के बीच डांट-फटकार सुनकर पत्नी नंदनी गुस्से में घर चली आई, जिसके पीछे-पीछे पति भी घर वापस लौट आया। घर लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ गया।


जिसके बाद नंदिनी ने गुस्से में घर के बगल स्थित कुएं में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि कुआं में पानी कमर तक ही था लेकिन कुआं काफी गहरा था। जिसके कारण नंदिनी की जान तो बच गई, लेकिन नंदिनी को शरीर और सिर में गंभीर चोट आई है। वहीँ, पत्नी के कुएं में कूदने के बाद पति छोटे भाई ने शोर मचाकर अगल-बगल के स्थानीय लोगों को जुटाया। जिसके बाद कई घंटों के मशक्कत के बाद बांस की सीढ़ी में रस्सी बांधकर कुएं में डाला गया और पत्नी नंदिनी को बाहर निकाला गया। 


कुएं से निकलने के बाद पत्नी दर्द से कराह रही रही थी। पति तुरंत पत्नी को लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास गए और पत्नी का इलाज करवाया। जब इसकी सूचना पत्नी के मायके वालों को मिली तो आनन-फानन में नंदनी की मां आज सुबह उनके घर पहुंची और अपनी बेटी नंदिनी को   अपने साथ ले गई।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता