ब्रेकिंग
कोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूBihar weather: बिहार में मानसून के बीच गर्मी का कहर! 24 घंटे में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालकोसी नदी पर 6-लेन महासेतु की डीपीआर प्रक्रिया तेज, मैथमेटिकल मॉडल सर्वे के लिए मांगी गई NOCपाटलिपुत्र स्टेशन बवाल मामला: 6 नामजद समेत 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, CCTV से उपद्रवियों की हो रही पहचानBihar News: 100 दिन में क्या-क्या हुआ? सम्राट सरकार की उपलब्धियों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, BJP ने शुरू की तैयारीBihar News: अब घंटों का सफर होगा मिनटों में! बिहार का सबसे खास 6 लेन गंगा पुल इस महीने में होगा शुरूBihar weather: बिहार में मानसून के बीच गर्मी का कहर! 24 घंटे में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Bihar News: बिहार से वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, पटना से ट्रेन में बैठ कर सकेंगे कश्मीर की वादियों की सैर, चिनाब पुल बनने से यात्रा हुई आसान

Bihar News: राजधानी पटना से अब श्रद्धालु ट्रेन में बैठकर कश्मीर की वादियों की सैर कर सकेंगे। भारतीय रेलवे ने चिनाब नदी पर पुल बनाकर श्रीनगर को पटना समेत देश के अन्य भागों से जोड़ा है।

Bihar News
पटना से ट्रेन में बैठ कर सकेंगे कश्मीर की वादियों की सैर
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar News: बिहार से माता वैष्णो देवी जाने वाले लोगों के लिए गुडन्यूज है। पटना से अब श्रद्धालु ट्रेन में बैठकर कश्मीर की वादियों की सैर कर सकेंगे। भारतीय रेलवे ने चिनाब नदी पर पुल बनाकर श्रीनगर को पटना समेत देश के अन्य भागों से जोड़ा है। अब बिहार समेत देशभर के पर्यटक और श्रद्धालु आसानी से श्रीनगर तक जा सकेंगे। 


ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना से यह संभव हुआ है। चिनाब पुल के बनने से कश्मीर की यात्रा अब और भी आसान हो जाएगी। भारतीय रेलवे ने चिनाब नदी एवं अंजी खंड पर पुल का निर्माण कर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर को पटना सहित देश के अन्य भागों से जोड़ दिया है। इससे श्रद्धालु अब श्रीनगर तक आसानी से जा सकेंगे। इसका लाभ बिहार समेत देशभर के पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को मिलेगा। रेलवे ने ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक नाम से यह प्रोजेक्ट तैयार किया है। चिनाब नदी पर बना पुल रियासी जिले में स्थित है।


अधिकारों के मुताबिक, यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है। चिनाब नदी पर बना रेल पुल 1,315 मीटर लंबा है। नदी तल से यह पुल 359 मीटर ऊंचा है। पुल की कुल लागत 1,486 करोड़ रुपये है। कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन ने इसे तैयार किया है। अगले 120 वर्षों के मद्देनजर इस पुल को तैयार किया गया है। इसका आर्च 550 मीटर है। यह पुल 266 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली आंधी को भी सहन कर सकता है। इस पुल के निर्माण में 28,660 मीट्रिक टन इस्पात लगा है। इस पुल के निर्माण में आईआईटी रुड़की एवं आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों ने योगदान दिया है।


आपको बता दें कि पटना जंक्शन से पर्यटक पहले जम्मू जाएंगे। उसके बाद वहां से रियासी स्थित चिनाब पुल होते हुए श्रीनगर जाएंगे। पटना से अर्चना एक्सप्रेस या हिमगिरी एक्सप्रेस से पर्यटक जम्मू जा सकते हैं। वहां से पर्यटक वंदेभारत एक्सप्रेस से चिनाब पुल होते हुए श्रीनगर तक की यात्रा करेंगे। चिनाब पुल बनने के बाद पर्यटक श्रीनगर से रामेश्वरम तक रेलमार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता