ब्रेकिंग
IPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजीगरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी IPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजीगरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी

Bihar News: शराब के नशे में महिला से छेड़खानी करते चौकीदार का वीडियो वायरल, मामला SP तक पहुंचा

Bihar News: इस वायरल वीडियो में यह साफ़ देखा जा सकता है कि चौकीदार मस्ती के मूड में है और महिला से ऐसे छेड़खानी कर रहा है जैसे अपने होशों-हवास में ना हो. हालांकि, पुलिस द्वारा अलग दावा किया जा रहा है मगर एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है.

Bihar News
नशे में धुत चौकीदार
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शराब बंदी वाले बिहार में नशे में धुत चौकीदार एक महिला के साथ खेड़खानी कर रहा है। इस वायरल वीडियो में मौजूद चौकीदार की पहचान कुचायकोट थाना में तैनात गोबिंद यादव के रूप में हुई है और वीडियो में दिख रही महिला चौकीदार की रिश्तेदार बतायी जा रही है।


इस वायरल वीडियो के मामले में गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि यह वायरल वीडियो कुचायकोट थाना के चौकीदार गोबिंद यादव की है और जिस महिला के साथ नशे में छेड़खानी का वीडियो वायरल हो रहा है, वह महिला चौकीदार की ही रिश्तेदार है। पुलिस का दावा है कि उक्त चौकीदार गोबिंद यादव महिला के साथ कोई छेड़खानी नही कर रहा था और ना ही उसने शराब पी रखी थी।


उधर जब इस बाबत एसपी से बात की गई तो उन्होंने यह भरोसा दिलाया है कि अभी इस मामले की जांच जारी है। अगर वाकई में इस चौकीदार ने शराब का सेवन किया होगा तो इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि बिहार में शराब बंदी के बीच ऐसे कई वीडियो रोज वायरल होते रहते हैं जिसमें लोगों ने शराब का सेवन किया होता है. हालांकि ज्यादातर मौकों पर उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है.


नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट