ब्रेकिंग
बिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितबिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावित

Bihar News: हाजीपुर में तजिया जुलूस के दौरान जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल

Bihar News: वैशाली के हाजीपुर में करबला के पास दो तजिया जुलूसों में अखाड़ा खेलने को लेकर हुई झड़प, पत्थरबाजी में कई घायल। पुलिस और प्रशासन ने किसी तरह स्थिति नियंत्रित की।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: वैशाली के हाजीपुर से बड़ी खबर है, जहां करबला के पास दो तजिया जुलूस आपस में ही भिड़ गए। अखाड़ा खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया है।


यह घटना सोमवार को वैशाली जिले के हाजीपुर में करबला के पास हुई है। बिदुपुर से आए दो तजिया जुलूसों के बीच अखाड़ा खेलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे भगदड़ मच गई और कई लोग चोटिल भी हो गए।


इसकी सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार और एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि दोनों जुलूसों के बीच अखाड़ा लहराने को लेकर कहासुनी हुई, जो मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर हालात को काबू में किया है।


फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


रिपोर्टर: विक्रमजीत