ब्रेकिंग
झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालझारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवाल

Bihar News: चाय दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, बाइक सवार सहित 2 लोग घायल, गंभीर हालत में NMCH रेफर

पटना के NH-30 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक बेलगाम ट्रक सड़क किनारे स्थित चाय की दुकान में घुस गया और गड्ढे में जा गिरा। ट्रक ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो लोग बुरी तरह घायल हो गये है। दोनों को एनएमसीएच रेफर किया गया है।

ACCIDENT
चाय दुकान में घुसा ट्रक
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। पटना के एनएच-30 पर एक बेलगाम ट्रक सड़क किनारे स्थित एक चाय दुकान में घुसते हुए गड्डे में जा गिरा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद ट्रक छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।


घटना पटना सिटी अनुमंडल के फतुहां थाना क्षेत्र स्थित मच्छरियावा NH- 30A के पास की है। दुर्घटना में बाईक सवार समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए फतुहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को NMCH रेफर किया गया। 


इस हादसे के बाद NH-30A पर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। हादसे के बाद भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फतुहां थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। 


Bihar News: चाय दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, बाइक सवार सहित 2 लोग घायल, गंभीर हालत में NMCH रेफर


Bihar News: चाय दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, बाइक सवार सहित 2 लोग घायल, गंभीर हालत में NMCH रेफर


Bihar News: चाय दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, बाइक सवार सहित 2 लोग घायल, गंभीर हालत में NMCH रेफर

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता