ब्रेकिंग
मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग

Bihar News: नदी में नहाने के दौरान पांच लड़कियां डूबीं, तीन को लोगों ने बचाया; दो की मौत

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान पांच लड़कियां डूब गईं. तीन को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई.

Bihar News
नदी में डूबने से दो लड़कियों की मौत
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान पांच लड़कियां डूब गईं। तीन को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। घटना के करीब 24 घंटे के बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों बच्चियों के शव को नदी से बरामद कर लिया। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र की है।


मृतक लड़कियों की पहचान कोल्हुआ की रहने वाली 11 साल की सोनम और 14 वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर पांचों लड़कियां बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान पांचों लड़कियां डूबने लगी। जिसके बाद वहां मौजूद शख्स ने तीन लड़कियों को बचा लिया लेकिन दो नदी के गहरे पानी में चली गईं।


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एनडीआरएफ को मौके पर बुलाया और नदी में लापता दोनों लड़कियों की तलाश शुरू हुई। गुरुवार को शाम चार बजे एनडीआरएफ की टीम ने नदी से दोनों लड़कियों का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता