ब्रेकिंग
बिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितबिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावित

BIHAR CRIME : पटना में खेल-खेल में चली गोली: 5 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल, PMCH में भर्ती

BIHAR CRIME : बिहार की राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। परसा बाज़ार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खेल-खेल में चली गोली से पांच साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।

पटना में खेल-खेल में चली गोली
पटना में खेल-खेल में चली गोली
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार सुबह परसा बाजार थाना क्षेत्र में खेल-खेल में गोली चलने की घटना हुई, जिसमें एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, सकरैचा पंचायत के पुनपुन बांध स्थित शिवनगर मुहल्ले में धर्मेंद्र कुमार का पांच वर्षीय बेटा पृथ्वी कुमार खेलते-खेलते गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मासूम के जबड़े में गोली लगी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घर में कई बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान घर में रखा लोडेड पिस्तौल एक बच्चे के हाथ लग गया। खेलते-खेलते उसका ट्रिगर दब गया और गोली सीधे पृथ्वी कुमार के जबड़े में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर मां आरती देवी दूसरे कमरे से दौड़ीं तो देखा कि बच्चा खून से लथपथ पड़ा है। परिजनों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।


घटना की सूचना मिलते ही परसा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। बच्चे की मां आरती देवी ने पुलिस को बताया कि उन्हें पता नहीं है कि पिस्तौल घर में कहां से आया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिवार से पूछताछ जारी है।