ब्रेकिंग
‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार

Bihar News: अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। ट्रैक्टर मालिक खुद ट्रैक्टर चलाकर पुआल लाने के लिए खेत में जा रहा था, तभी ट्रैक्टर अनियंत्र

Bihar News: अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। ट्रैक्टर मालिक खुद ट्रैक्टर चलाकर पुआल लाने के लिए खेत में जा रहा था, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर मालिक समेत एक अन्य शख्स की मौत हो गई।


दरअसल, घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के हमीरा गांव के सरेह की है। मृतकों की पहचान रामावतार यादव के 13 साल के बेटे सुबन कुमार और 55 वर्षीय सत्यनारायण पंडित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह सुबन कुमार अपने पिता के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर पुआल लाने के लिए खेत में जा रहा था।


इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खेत में पलट गया। इस हादसे में सुबन और ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।