ब्रेकिंग
ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦पटना के पूर्व DTO को 'करप्शन' की कीमत चुकानी पड़ी! आज सबसे सीनियर रैंक के अफसर होते...लालच ने सबसे जूनियर श्रेणी का बना दिया, जानें...✦10 दिन से नींद नहीं आई तो रात के 1 बजे थाने पहुंच गई महिला, पुलिसवालों से बोलीं..मेरी रिपोर्ट लिखो✦25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦पटना के पूर्व DTO को 'करप्शन' की कीमत चुकानी पड़ी! आज सबसे सीनियर रैंक के अफसर होते...लालच ने सबसे जूनियर श्रेणी का बना दिया, जानें...✦10 दिन से नींद नहीं आई तो रात के 1 बजे थाने पहुंच गई महिला, पुलिसवालों से बोलीं..मेरी रिपोर्ट लिखो✦25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला

Bihar News: मिथिलांचल-सीमांचल के श्रद्धालुओं के लिए देवघर जाना अब आसान, रेलवे ने की विशेष ट्रेनों की व्यवस्था

Bihar News: श्रावणी मेला 2025 के लिए बिहार में कटिहार-देवघर और जयनगर-आसनसोल स्पेशल ट्रेनें 11 जुलाई से होने जा रहीं शुरू। सीमांचल-मिथिलांचल के श्रद्धालुओं को कांवर यात्रा में मिलेगी सुविधा। जानिए रुट और समय..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: श्रावणी मेला को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार के सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए दो स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है। ये ट्रेनें कटिहार से देवघर और जयनगर से आसनसोल के बीच चलेंगी। इससे कांवर यात्रियों को सुल्तानगंज और बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने में काफी आसानी होगी। रेलवे प्रशासन ने 11 जुलाई से 10 अगस्त तक इन ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया है। जिसमें 18 कोच होंगे, जिनमें दिव्यांगों के लिए विशेष कोच भी शामिल हैं। यह पहल लाखों शिवभक्तों की यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।


कटिहार-देवघर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी और कटिहार, पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज, ललित ग्राम, सहरसा, मानसी, खगड़िया, मुंगेर, सुल्तानगंज और भागलपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन 10 जुलाई से 7 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 2:20 बजे कटिहार से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे देवघर पहुंचेगी। यह ट्रेन सीमांचल क्षेत्र के उन श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगी जो सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर में जलाभिषेक के लिए जाते हैं।


इधर जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (05597/05598) मिथिलांचल क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई है। यह ट्रेन 11 जुलाई से 8 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, शुक्रवार, रविवार) जयनगर से रात 10:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:05 बजे जसीडीह व 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (05598) 12 जुलाई से 9 अगस्त तक बुधवार, शनिवार और सोमवार को आसनसोल से दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर जसीडीह (2:30 बजे) होते हुए अगले दिन सुबह 4:20 बजे जयनगर पहुंचेगी। ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर, जमालपुर और किऊल जैसे स्टेशनों पर रुकेगी।


इन ट्रेनों के संचालन से सीमांचल और मिथिलांचल के उन कांवरियों को लाभ होगा जो हर साल श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देवघर पहुंचते हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, सुरक्षा व्यवस्था और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है। जिला प्रशासन ने भी मेले के दौरान यातायात और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।