ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar News : बिहार की बेटी ने फिर मनवाया अपना लोहा, 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी खेल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड और रजत पदक

Bihar News : अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा यादव ने फिर से अपना लोहा मनवाते हुए इंदौर में आयोजित 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी खेल चैंपियनशिप 2024 गोल्ड और रजत पदक अपने नाम कर लिया है.

Bihar New
सीमा यादव 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी खेल चैंपियनशिप 2024
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News : इंदौर में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी खेल चैंपियनशिप 2024 में जमुई की बेटी इंटरनेशनल राइफल शूटर सीमा यादव ने एक गोल्ड और दो रजत पदक जीत कर जिले सहित पूरे बिहार का नाम रोशन किया है. इस प्रतियोगता का आयोजन 24 मार्च को मध्यप्रदेश के इंदौर में किया गया. जिसका उद्घाटन खुद सीएम मोहन यादव ने किया था.


इसमें सीमा यादव ने 300 मी राइफल शूटिंग के 3 पोजीशन प्रॉन इवेंट में शामिल हुई और एक गोल्ड और दो रजत पदक जीतकर जिले सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. सीमा यादव मुख्य रूप से नक्सल प्रभावित खैरा प्रखंड के लालपुर गांव निवासी हरिओम यादव की पत्नी हैं. जबकि इनका मायका बरहट प्रखंड के नूमर गांव में है।


बताते चलें कि इन्होंने इससे पहले भी कई गोल्ड और रजत पदक अपने नाम किया है. 2022 में वर्ल्ड चैंपियन शूटिंग में नीदरलैंड में हुए चैंपियनशिप में भी इन्होने भाग लिया, जहाँ इन्होने दो स्वर्ण तथा दो रजत पदक पर कब्जा जमाया था. ज्ञात हो कि सीमा ने आइटीबीपी में नवंबर 2014 में ज्वाइनिंग ली थी और तब से लगातार देश के लिए मेडल जीत रही है।


जमुई की बेटी सीमा की इस शानदार उपलब्धि पर ना उनके परिवार के लोग जश्न मना रहे हैं, बल्कि पूरे जिले में उत्सव का माहौल है. जिले की कई बेटियों को सीमा से प्रेरणा मिलेगी और वे भी आगे चलकर खुद को ऐसे ही किसी कार्य में मन से समर्पित करने को बाध्य होंगी, जो आगे चलकर ना सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि उनके जिले सहित पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बने. 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें