ब्रेकिंग
Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख✦पटना में बनेगा IIT रिसर्च पार्क... 305 करोड़ होंगे खर्च, बिहार के युवाओं को मिलेगा नई तकनीक सीखने का मौका✦Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख✦पटना में बनेगा IIT रिसर्च पार्क... 305 करोड़ होंगे खर्च, बिहार के युवाओं को मिलेगा नई तकनीक सीखने का मौका✦Bihar 6 Lane Expressway : बिहार में एक और 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, इन 7 जिलों समेत लाखों लोगों को होगा बड़ा फायदा

Bihar News: सिंचाई विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Bihar News: रोहतास के चेनारी में सिंचाई विभाग के कर्मचारी श्याम बाबू मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Bihar News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सासाराम से एक दुखद खबर आ रही है। यहां चेनारी थाना क्षेत्र के बादलगढ़ में सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी श्याम बाबू मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। 55 वर्षीय कर्मचारी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में उनका निधन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


यह घटना रविवार देर रात रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के बादलगढ़ में हुई है। पटना जिले के बेउर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी 55 वर्षीय श्याम बाबू मांझी सिंचाई विभाग में प्रतिनियुक्त थे। वे रात में अपने कमरे से बाहर निकले और अचानक ही गिर पड़े। इस दौरान उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इस घटना की सूचना मिलते ही चेनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। एक बार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामला कुछ साफ़ हो सकेगा।


रिपोर्टर: रंजन कुमार