ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar News: समस्तीपुर कोर्ट से 4 कुख्यात कैदी फरार, चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी भी शामिल

Bihar News: समस्तीपुर कोर्ट से चार कुख्यात कैदी फरार, जिनमें अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू भी शामिल। पुलिस ने एक कैदी को पकड़ा, सघन छापेमारी जारी।

Bihar News
समस्तीपुर कोर्ट से चार कुख्यात कैदी फरार
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही है। जहां, कोर्ट कैंपस परिसर से बुधवार को पेशी के दौरान पांच कैदी फरार हो गए। इनमें से एक कैदी को वहीं पर पकड़ लिया गया। जबकि चार कुख्यात कैदी फरार होने में कामयाब रहे। फरार कैदियों में नगर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुए बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है।


वहीं, अन्य फरार कैदियों में सरायरंजन थाने मे आधे दर्जन लूटकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी शामिल है। जानकारी के अनुसार पुलिस कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। तभी कोर्ट कैंपस परिसर स्थित कोर्ट हाजत के गेट खोलने के दौरान सिपाही से हाथ छुड़ाकर कुल पांच कैदी भागने लगे।


हालांकि, तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कैदी नागेंद्र कुमार को मौके पर ही दबोच लिया। वह भी फरार होने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बाकी चार कैदी पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गए और फरार हो गए। अन्य तीन कैदियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूटकांड समेत आधा दर्जन मामलों में आरोपी कैदी अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार के रूप में की गई है।


फरारी की इस बड़ी घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सदर डीएसपी संजय पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। वहीं यह सवाल भी उठने लगे हैं कि कोर्ट परिसर जैसी सुरक्षित जगह से कैदी कैसे फरार हो गए।


रमेश शंकर की रिपोर्ट