ब्रेकिंग
11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालशराबबंदी की सच्चाई ! एक्साइज अफसर और माफियाओं के बीच MoU...हर महीने 72 लाख पर बनी सहमति, काम- 18 गाड़ियों को छूना नहीं...ज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्माना11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालशराबबंदी की सच्चाई ! एक्साइज अफसर और माफियाओं के बीच MoU...हर महीने 72 लाख पर बनी सहमति, काम- 18 गाड़ियों को छूना नहीं...ज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्माना

Bihar News: मां भगवती मंदिर में चेन स्नैचिंग की कोशिश, दो महिलाएं गिरफ्तार

Bihar News: सहरसा के आदि शक्ति मां भगवती मंदिर में चेन स्नैचिंग की कोशिश करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मंदिर में भारी भीड़ का फायदा उठाने की थी कोशिश, जांच जारी।

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सहरसा के आदि शक्ति मां भगवती मंदिर से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां सावन माह के दौरान पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भीड़ में दो महिलाओं ने चेन स्नैचिंग की कोशिश की। मंदिर कमिटी और श्रद्धालुओं ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लेकर आगे जांच शुरू कर दी है।


यह घटना मंगलवार को सहरसा के आदि शक्ति मां भगवती स्थान, दिवारी में हुई है। सावन माह के अवसर पर मंदिर में हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे, जिससे गर्भगृह में भारी भीड़ थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर दो महिलाओं ने एक महिला श्रद्धालु की सोने की चेन छीनने की कोशिश की। इस दौरान पीड़िता ने विरोध किया और जोर-जोर से चिल्लाई, जिससे आसपास के लोगों और मंदिर कमिटी के सदस्यों का ध्यान इस ओर गया।


मेला कमिटी के सदस्यों ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मेला कमिटी अध्यक्ष रामबदन यादव ने बताया है कि ऐसी घटनाएं मंदिर की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने प्रशासन से मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने की मांग की है।


जबकि एएसआई राहुल कुमार ने बताया है कि दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये महिलाएं कहां से आई हैं और क्या इनका किसी अन्य अपराध से भी संबंध है या इनके गिरोह में और भी लोग शामिल हैं। बता दें कि मंदिर में पहले भी चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं और पहले भी इसी तरह महिलाएं पकड़ी जा चुकी हैं।


रिपोर्टर: रितेश