ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

Bihar News: जिस थाने में थे थानेदार.. वहीं दर्ज हुआ FIR, रंगदारी और मारपीट पड़ी भारी

Bihar News: अमर ज्योती के खिलाफ जबरदस्ती रंगदारी पूर्वक फंसाने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर अवैध रूप से रूपया लेने के मामले में एसपी को शिकायत किया गया था। जिसकी जांच सदर एसडीपीओ आलोक कुमार को दी गई थी। सदर एसडीपीओ के जांच पर कार्रवाई की गई है।

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
4 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही। जहां, रंगदारी पूर्वक और जबरदस्ती उगाही मामले में निलंबित बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमरज्योति के खिलाफ बैजनाथपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू हो गई। अमर ज्योती जिस थाना में कुछ दिनों पहले तक थानेदार थे उसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। इस मामले में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष के अलावे परि०पु०अ०नि० रूपेश कुमार, बिचौलिया मुकेश कुमार एवं एक अन्य के विरूद्ध बैजनाथपुर थाना कांड दर्ज किया गया है।


सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर, मुख्यालय डीएसपी धीरेन्द्र पांडेय बैजनाथपुर थाना पहुंचकर उक्त मामले को लेकर छानबीन किया। इस दौरान निलंबित थानाध्यक्ष के थाना परिसर स्थित आवास का भी जांच किया गया। सौरबाजार बीडीओ व सीओ की मौजूदगी में आवास का ताला तोड़ आवास की जांच-पड़ताल की गई। वहीं, अधिकारियों ने थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया है।


इस बाबत सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया निलंबित थानाध्यक्ष व अन्य के खिलाफ मामला सत्य पाया गया। जिसके बाद बैजनाथपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज किया गया है और वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जांच-पड़ताल शुरू किया गया है। सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी ने बताया मामले में आवेदक की शिकायत पर डीएसपी स्तर के पदाधिकारी द्वारा जांच-पड़ताल किया गया। मामला सत्य पाए जाने के बाद रिपोर्ट दर्जकर अनुसंधान शुरु किया गया है।


मामले में अनुशंसधान का जिम्मा सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ को दिया गया है। इधर मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद निलंबित थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की संभावना भी बढ़ गई है। बैजनाथपुर थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए लाईन हाजिर करने के मामले में पुलिस विभाग में हडकंप मचा हुआ है।


वहीं, कार्रवाई के दौरान निलंबित थानाध्यक्ष के खिलाफ मुखर होकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। बताया जाता है कि निलंबित थानाध्यक्ष के खिलाफ कई अन्य मामले में कार्रवाई की जा सकती है। निलंबित थानाध्यक्ष अमर ज्योती के खिलाफ शिकायत और कार्रवाई पर पुलिस मुख्यालय भी नजर रख रही है। अमर ज्योती के खिलाफ जबरदस्ती रंगदारी पूर्वक फंसाने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर अवैध रूप से रूपया लेने के मामले में एसपी को शिकायत किया गया था। जिसकी जांच सदर एसडीपीओ आलोक कुमार को दी गई थी। सदर एसडीपीओ के जांच पर कार्रवाई की गई है।


दरअसल मधेपुरा जिले के परमानंदपुर पथराहा निवासी अविनाश कुमार ने आवेदन देकर कई आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सदर एसडीपीओ आलोक कुमार को जांच कर सच्चाई का पता लगाने के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ ने आवेदक सहित मामले में अन्य कई लोगों से कई बार गहराई से पूछताछ किया। जिसके बाद उन्होंने एसपी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दिया। जिसके बाद एसपी ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर लाईन हाजिर कर दिया। जबकि अपर थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभार सौंपा गया है।


बताते चलें कि, जिले में इससे पहले भी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। जबकि कई पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ जांच अभी तक जारी है। ऐसे में आगे देखना दिलचस्प होगा कि उक्त मामले में क्या कार्यवाही होती है।


रितेश हनी की रिपोर्ट