ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar News: पानी मांगने पर युवक ने फोड़ा ASI का सिर, छापेमारी जारी

Bihar News: सहरसा स्टेडियम में गृहरक्षक भर्ती के दौरान ASI करमन कुमार पर युवक ने मोबाइल फोन से हमला कर सिर फोड़ दिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले में गृहरक्षक भर्ती के दौरान सहरसा स्टेडियम में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। महिला थाना में तैनात सहायक उप-निरीक्षक करमन कुमार अपनी ड्यूटी पर थे। इस दौरान उन्होंने एक युवक से पानी की बोतल मांगी। युवक ने न केवल पानी देने से इनकार किया, बल्कि दुर्व्यवहार करते हुए ASI के सिर पर मोबाइल फोन से हमला कर दिया। इस हमले में ASI करमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा।


घटना के तुरंत बाद ASI को इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहरसा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की है। पुलिस पदाधिकारी स्टेडियम पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन की है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हमलावर युवक मौके से फरार हो गया है। उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सहरसा और आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है।


सहरसा पुलिस ने बताया कि स्टेडियम में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि हमलावर की पहचान हो सके। स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है, क्योंकि यह भर्ती प्रक्रिया जैसे संवेदनशील मौके पर हुआ है। जो कि कहीं से भी सही नहीं। ऐसे युवकों को सही सबक सिखाना बेहद जरुरी है।