ब्रेकिंग
जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई✦बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई✦बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना

Bihar News: सड़क हादसे में छात्र की मौत पर भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो को लगाई आग

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सड़क हादसे में स्कूली छात्र की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल किया है। मृतक बच्चे के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और स्कॉर्पियों को आ

Bihar News: सड़क हादसे में छात्र की मौत पर भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो को लगाई आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सड़क हादसे में स्कूली छात्र की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल किया है। मृतक बच्चे के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और स्कॉर्पियों को आग लगा दी। बीच सड़क पर पूरी गाड़ी धू-धू कर जल गई। घटना पताही थाना क्षेत्र के पनसलवा की है।


मृतक बच्चे की पहचान पनसलवा निवासी गोपी शर्मा के 10 वर्षीय बेटे अंकुश उर्फ मोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह करीब सात बजे मोहित कोचिंग से ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने उसे जोरदार ठोकर मार दी।


हादसे के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ टूटकर गिर गया। इस सबके बीच 10 वर्षीय अंकुश की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियों में पहले तोड़फोड़ की और बाद में उसे आग के हवाले कर दिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इन सबके बीच स्कॉर्पियों पूरी तरह से जलकर राख हो गई। उधर, मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है।