ब्रेकिंग
बिहार में शादी करने मात्र से मिल जाएगा SC आरक्षण? पटना हाईकोर्ट ने कर दिया क्लियर, जानिए क्या है पूरा नियम!✦सासाराम में तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 55 वर्षीय राजवंश पासवान की मौत✦'विपक्ष के नेताओं को बुलाना ही सिर्फ इनका काम', सुनील सिंह से ED की पूछताछ पर बोले तेजस्वी यादव, निशांत को धक्का देने पर क्या कहा?✦Bihar News: हाईवे पर गाड़ी खराब हुई या हुआ हादसा तो नहीं होना पड़ेगा परेशान, बस एक QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी अस्पताल से लेकर अधिकारियों तक की जानकारी✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी✦बिहार में शादी करने मात्र से मिल जाएगा SC आरक्षण? पटना हाईकोर्ट ने कर दिया क्लियर, जानिए क्या है पूरा नियम!✦सासाराम में तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, 55 वर्षीय राजवंश पासवान की मौत✦'विपक्ष के नेताओं को बुलाना ही सिर्फ इनका काम', सुनील सिंह से ED की पूछताछ पर बोले तेजस्वी यादव, निशांत को धक्का देने पर क्या कहा?✦Bihar News: हाईवे पर गाड़ी खराब हुई या हुआ हादसा तो नहीं होना पड़ेगा परेशान, बस एक QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी अस्पताल से लेकर अधिकारियों तक की जानकारी✦बिहार में गजब के इंजीनियर! RCD सचिव का आदेश भी रद्दी की टोकरी में डाला...अब सर्विस बुक में दर्ज हुई चेतावनी

Bihar News: 470 करोड़ खर्च यहाँ बनाया जाएगा रेलवे का विशेष पुल, अब ट्रेन के ऊपर से फर्राटे मारेगी दूसरी ट्रेन

Bihar News: रोहतास में सासाराम नॉर्थ केबिन से करवंदिया तक 470 करोड़ का रेल ओवर रेल ब्रिज बनेगा। पीएम मोदी 30 मई 2025 को इसकी आधारशिला रखेंगे, साथ ही पटना-सासाराम हाईवे और एनटीपीसी चौसा का भी करेंगे उद्घाटन।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई 2025 को रोहतास जिले के दौरे पर होंगे, जहां वे बिक्रमगंज में अरबों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसमें पटना-सासाराम ग्रीनफील्ड हाईवे का शिलान्यास और चौसा एनटीपीसी का उद्घाटन शामिल है। साथ ही, सासाराम नॉर्थ केबिन से करवंदिया तक प्रस्तावित रेल ओवर रेल ब्रिज की आधारशिला भी रखी जा सकती है, जिस पर 470 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


जानकारी के मुताबिक यह ब्रिज सासाराम-आरा लाइन को ग्रैंड कॉर्ड से जोड़ेगा और 9 किमी लंबा होगा, जो सासाराम अंचल के 13 राजस्व ग्रामों से होकर गुजरेगा। रेलवे ने भूमि अधिग्रहण का काम लगभग पूरा कर लिया है, जिसमें 11 मौजा का पंचाट घोषित हो चुका है और सात मौजा में मुआवजा नोटिस जारी हो गया है। इसके अलावा रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष में अन्य परियोजनाओं पर भी खर्च की योजना बनाई है।


जिनमें शामिल है डेहरी में रेल वैगन कारखाना, जिसके लिए 423 करोड़ रुपये, प्रस्तावित डेहरी-बंजारी रेल लाइन को रोहतासगढ़ किला होते हुए पिपरडीह तक विस्तार के सर्वे के लिए 1.23 करोड़ रुपये, और कुम्हऊ में 22 करोड़ रुपये से लूप लाइन निर्माण को मंजूरी दी गई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सासाराम में 8 करोड़ और डेहरी में 7 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें बिक्रमगंज में फुटओवर ब्रिज, डेहरी और सासाराम में लिफ्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।


बता दें कि जिला प्रशासन ने पीएम के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें भू-अर्जन निदेशक ने हाल ही में रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद के अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि अधिग्रहण की स्थिति जानी है। यह रेल ओवर रेल ब्रिज परियोजना बिहार में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करेगी, लेकिन भूमि अधिग्रहण में देरी और स्थानीय विरोध संभावित चुनौतियां बन सकती हैं।