ब्रेकिंग
जेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंजजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज

Bihar News: रोहतास में शिक्षा विभाग की गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar News: बिहार के रोहतास में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।

Bihar News
रोहतास में शिक्षा विभाग की गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। नोखा थाना क्षेत्र के आरा सासाराम स्टेट हाईवे पर सोमवार की रात एक स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो पर बीईओ दावथ का स्टीकर लगा था।


मृतकों की पहचान मुजनू गांव निवासी मंतोष कुमार (20 वर्ष), भुअर कुमार (18 वर्ष) और सजन कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। खबरों के मुताबिक नोखा थाना क्षेत्र के आरा सासाराम स्टेट हाईवे पर सोमवार की रात लगभग 10 बजे एक स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। स्कॉर्पियो पर बीईओ दावथ का स्टीकर लगा था।


बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक अपने गांव से रामनगर शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे, तभी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। घटना से गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो रोक दिया। लेकिन गाड़ी पर बीईओ दावथ का बोर्ड लगा होने के कारण किसी तरह की क्षति नहीं पहुंचाई गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता