ब्रेकिंग
बिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

Bihar News: नालंदा में तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Bihar News: नालंदा में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई है। तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Bihar News
युवक की दर्दनाक मौत
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार के नालंदा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना बिन्द थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग के अलीपुर मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी गांव निवासी किशोर यादव के पुत्र धर्मवीर कुमार (22) के रूप में की गई है। 


वहीं इस हादसे में सरमेरा थाना क्षेत्र के ललन यादव का पुत्र पिंटू कुमार (25) और नई दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार निवासी सुनील यादव के पुत्र राजू यादव (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सरमेरा थाना क्षेत्र के मिसिया गांव से नूरसराय के चंडासी गांव जा रहे थे। इसी बीच बिन्द थाना क्षेत्र के अलीपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बिन्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने धर्मवीर कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजू यादव एवं पिंटू कुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता