ब्रेकिंग
पटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन... लेकिन कैसे मिलेगा लाभ? जानिए आवेदन से लेकर पूरी प्रक्रियाबिहार के 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 25 सितंबर तक बदलता रहेगा मौसम का मिजाज; जानें कहां होगी भारी बारिशपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन... लेकिन कैसे मिलेगा लाभ? जानिए आवेदन से लेकर पूरी प्रक्रियाबिहार के 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 25 सितंबर तक बदलता रहेगा मौसम का मिजाज; जानें कहां होगी भारी बारिश

Bihar News : पुलिस पर शराब की बरसात, आर्मी के 'स्टार' लगे वाहन से तस्करी; पुलिस ने किया पर्दाफाश

JAMUI : बिहार में उत्पाद पुलिस ने जमुई’-चकाई मुख्य मार्ग के पैलवाजन गांव के समीप शराब लदे वाहन को जब्त किया है। इसको लेकर उत्पाद अधीक्षक सुभाष पांडेय ने बताया कि उत्पाद पुलिस

Bihar News :  पुलिस पर शराब की बरसात, आर्मी के 'स्टार' लगे वाहन से तस्करी; पुलिस ने किया पर्दाफाश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में उत्पाद पुलिस ने जमुई’-चकाई मुख्य मार्ग के पैलवाजन गांव के समीप शराब लदे वाहन को जब्त किया है। इसको लेकर उत्पाद अधीक्षक सुभाष पांडेय ने बताया कि उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि देवघर के झारखंड से आर्मी के स्टार लगे एक चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में तीन से चार बजे के बीच शराब तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है।


इसके बाद डुमरी चेकपोस्ट के समीप सभी आने-जाने वाले वाहनों का सघन जांच किया गया। इस दौरान एक स्कॉर्पियो काफी तीव्र गति से चेकपोस्ट से गुजर रहा था और जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया।  ऐसी गाड़ी का इस्तेमाल आर्मी में किया जाता है। लेकिन वह बैरियर को तोड़ते हुए भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। तस्कर पुलिस से बचने के लिए डुमरी चेकपोस्ट से लेकर पैलवाजन गांव तक लगातार पुलिस वाहन पर शराब से भरी बोतल फेंकते रहे।लेकिन पुलिस ने उनका पीछा जारी रखा और पैलवाजन के समीप 56 कार्टून शराब लदे इस वाहन को जब्त कर लिया। 


वहीं, हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। आर्मी के स्टार लगे वाहन का इस्तेमाल आमतौर पर अधिकारियों की ओर से किया जाता है। उत्पाद पुलिस ने इस वाहन को शक के आधार पर रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन तस्कर वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस को चकमा देने के लिए इस वाहन का उपयोग किया गया। पुलिस वाहन को जब्त करके मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


उत्पाद पुलिस ने बताया कि जिस वहां से शराब की तस्करी की जा रही थी। वह स्कॉर्पियो और उसमें बोर्नेट पर बीजेपी का झंडा और स्कॉर्पियो के आगे सिंगल स्टार लगा था। ऐसी बहन अक्सर आर्मी में इस्तेमाल किया जाता है। कोई पदाधिकारी सिंगल स्टार लगाकर घूमते हैं। अब शराब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए वैसे वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। 


बता दें कि कुछ दिन पहले भी सिंगल स्टार लगे वाहनों से शराब की तस्करी की जा रही थी। इसे पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उत्पाद अधीक्षक सुभाष पांडेय ने बताया कि डुमरी चेक पोस्ट पर जांच की जा रही थी तभी शराब तस्कर बैरिकेडिंग तोड़कर भागने लगा। उत्पाद पुलिस के जवानों ने पीछा किया लेकिन 4 किलोमीटर तक शराब की बोतल से तस्करों ने हमला कर दिया इस कारण वह भागने में सफल रहा फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।