ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

Bihar News : पटना में बच्चा चोर गिरोह फिर सक्रीय? माँ-बाप के साथ सोई डेढ़ वर्षीय बच्ची के गायब होने के बाद मची सनसनी

Bihar News : सवाल है है कि कुछ दिनों के विराम के बाद क्या बच्चा चोर गिरोह फिर से सक्रीय हो गए हैं? क्या अब से माता-पिता को अपने बच्चों के प्रति अधिक सतर्क होने की जरुरत है? जी, हाँ

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News : पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना के पंचितकुँआ देवी स्थान स्तिथ केवली का अखाड़ा में एक हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई है. जहाँ एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को अपराधियों ने अगवा कर लिया है. घटना के वक्त वह बच्ची अपने माता पिता के साथ सोई हुई थी. उसका नाम वंदना बताया जाता है. ऐसे में उसका इस तरह गायब हो जाना बेहद हैरान कर देने वाला है.


बच्ची के पिता ने बताया है कि वह, उसकी पत्नी, एक बड़ी बेटी और डेढ़ वर्षीय छोटी बेटी सभी लोग एक साथ सोए हुए थे. घर के दरवाजे भी अच्छी तरह से लगे हुए थे. रात के करीब डेढ़ बजे जब छोटी बच्ची रोई तो इन लोगों की नींद खुली. तब पति ने पत्नी से कहा कि इसे दूध पिला दो. 


इसके बाद पति दीवार की तरफ मुंह करके अपनी बड़ी बेटी के साथ सो गया और गहरी नींद में चला गया. सुबह जब नींद खुली तो पाया कि उसकी छोटी बेटी गायब है. इस घटना की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है. बता दें कि इससे पहले भी पटना के कई इलाकों में इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी हैं.


जिसके बाद फिर पुलिस के सक्रीय होने पर कुछ समय के लिए इन पर विराम लग गया था. लेकिन अब फिर से ऐसी घटना के होने के बाद कई सवाल खड़े होते हैं. क्या बच्चा चोर गिरोह फिर से सक्रीय हो चुका है? क्या इस घटना के पीछे परिवार के ही किसी सदस्य का हाथ है? देखना होगा कि पुलिस की जांच के बाद इस मामले में क्या खुलासे होते हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से इस मामले की जांच कर रही है. 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें