ब्रेकिंग
Bihar News : सभी MLA-MCL को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरादुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरBihar News : सभी MLA-MCL को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरादुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

Bihar News: अब पटना आने-जाने में ट्रैफिक जाम से हमेशा के लिए छुटकारा, इस सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर जारी

Bihar News: पटना के एम्स गोलंबर से पैनापुर नेवा तक 10.5 किमी सड़क चौड़ी होगी। 62 करोड़ की इस परियोजना से ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। टेंडर जारी, डेढ़ साल में काम पूरा होने की उम्मीद।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: पटना के पश्चिमी इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एम्स गोलंबर से जानीपुर, पैनापुर, नेवा तक सड़क चौड़ी करने की योजना है। पटना पश्चिम पथ प्रमंडल ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। यह सड़क 10.5 किलोमीटर लंबी होगी और इसे साढ़े सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 62 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क एनएच 139 फोर लेन एम्स के पास से बभनपुरा, जानीपुर, अकबरपुर, पुनपुन सुरक्षा बांध होते हुए बिहटा-सरमेरा में पटना रिंग रोड से जुड़ेगी।


टेंडर प्रक्रिया के अनुसार, इच्छुक एजेंसियां 30 मई से 6 जून 2025 तक आवेदन कर सकती हैं। 2 जून को प्री-बिड मीटिंग होगी, और 6 जून को टेक्निकल बिड खुलेगा। टेक्निकल बिड में चयनित एजेंसियां 15 जून को फाइनेंशियल बिड में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी होगा। यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हुईं, तो डेढ़ साल में सड़क निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।


इस सड़क के बनने से फुलवारीशरीफ, एम्स, दानापुर, नौबतपुर और आसपास के इलाकों से पटना आने-जाने में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। यह सड़क पटना रिंग रोड बिहटा-सरमेरा से जुड़ेगी, जिससे पटना दक्षिण और अन्य शहरों तक आवागमन आसान होगा। सड़क के निर्माण से पश्चिमी पटना में विकास गतिविधियां भी बढ़ेंगी।


हालांकि, यह परियोजना समय पर पूरी होगी या नहीं, यह सवाल बना हुआ है। बिहार में पहले भी कई सड़क परियोजनाओं में देरी हुई है, जैसे पटना-आरा-सासाराम फोर लेन प्रोजेक्ट, जिसके टेंडर को 16 बार बढ़ाया जा चुका है।