ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar News: CM नीतीश ने करीबी मंत्री विजय चौधरी का हाथ खींच कर जबरन हटाया, फिर दूसरे मंत्री को बुलाया, यह देख दोनों डिप्टी सीएम समेत सारे लोग हतप्रभ

बापू सभागार में आयोजित पुलिस नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में अजीब स्थिति तब उत्पन्न हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर मंत्री विजय चौधरी का हाथ पकड़कर उन्हें हटाया. इसके बाद ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव को नियुक्त पत्र देने के लिए बुलाया गया.

नीतीश कुमार विजय चौधरी  बिहार पुलिस नियुक्ति पत्र कार्यक्रम  बापू सभागार बिहार न्यूज़  नीतीश कुमार मंच विवाद  Bihar CM removes minister  बिहार न्यूज आज की ताजा खबर  बिहार मंत्री मंच से हटाए गए
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया. बापू सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब नीतीश कुमार अपने करीबी मंत्री विजय चौधरी को हाथ पकड़ कर हटाने लगे. यह देख सारे लोग हतप्रभ रह गए।

नीतीश कुमार ने हाथ पकड़कर विजय चौधरी को हटाया

दरअसल, हुआ यूं कि मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम के बाद वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी नवनियुक्ति सिपाही को नियुक्ति पत्र दे रहे थे. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री विजय चौधरी की तरफ मुड़े और कहा...ये-ये...नीतीश कुमार यह कहते-कहते विजय चौधरी का हाथ पकड़ लिया और हटाने लगे. इस दौरान विजय चौधरी भौंचक रह गए और मुस्कुराते हुए वहां से हट गए. इसके बाद मुख्यमंत्री ने दूसरे वरिष्ठ मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव को विजय चौधरी के स्थान पर खड़ा कराया. इसके बाद उर्जा मंत्री ने नियुक्त पत्र बांटा. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस में खाली पड़े पदों को भरा जायेगा. अब बिहार पुलिस में 2 लाख 29 हजार लोग होंगे. जरूरत होगी और और ज्यादा लोगों को बहाल किया जायेगा. सीएम नीतीश ने अधिकारियों को खड़ा करा कर कहा कि बताइए..खाली पड़े पदों पर जल्दी बहाली करेंगे न ? मंच पर मुख्य सचिव से लेकर गृह विभाग के प्रधान सचिव,डीजीपी से लेकर तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे.  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले क्या स्थिति थी? हमलोग 24 नवंबर 2005 को आये थे, उसके पहले तो दूसरे का राज था. पहले की स्थिति से सबलोग वाकिफ हैं. उनलोगों के समय में 42 हजार 481 पुलिसकर्मी थे. हमलोग जब आये तो कहे की इतना कम पुलिस क्यों है. इसलिए हमलोगों ने कहा कि पुलिस की संख्या बढ़ाई जाय. सब काम को करने के लिए पुलिस की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया.  

013 में हमने कर दिया पुलिस में महिलाएं 35 फीसदी रहेंगी. इसके बाद पुलिस बल की संख्या एक लाख 10 हजार हो गई। इसके बाद निर्णय लिया कि इस संख्या को और बढ़ाना है, हमने तय कि 2 लाख 29 हजार पुलिसकर्मी होनी चाहिए. 55 हजार और बहाली करनी है. यहां पर अधिकारी हैं, उनसे हम कहेंगे कि क्यों नहीं तेजी से बहाली कर रहे हैं. खड़ा होइए...जल्दी से बहाली करिए, 55 हजार जो कहे हैं उसको तेजी से करिए. उन्होंने कहा कि 21 हजार पुलिस की बहाली का काम हो गया है, इसके अलावे इसी महीना बाकी बचा बहाली का काम पूरा कर दीजिएगा तो अच्छा लगेगा. नीतीश कुमार ने कहा कि देश के किसी भी राज्य में इतनी महिलाएं नहीं हैं. 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता