ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठक

Bihar News: बिहार के स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के सामान जलकर खाक

Bihar News: नवादा में घनी आबादी वाले इलाके में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बिहार के नवादा में एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। यह गोदाम हड्डी गोदाम के पास घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है। आग लगने से लाखों रुपये का स्क्रैप सामान जलकर खाक हो गया और आसपास के कुछ घरों को भी मामूली नुकसान पहुंचा।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से अचानक तेज धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्क्रैप सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।


घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता