ब्रेकिंग
बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूदबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूद

Bihar News: मुजफ्फरपुर में मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराये गये 33 बच्चे, बाल मजदूरी के लिए चेन्नई, विशाखापट्टनम और कोलकाता ले जाये जा रहे थे

Bihar News: मुजफ्फरपुर में आरपीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया। मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस से इन बच्चों को चेन्नई, विशाखापट्टनम और कोलकाता ले जाया जा रहा था।

 Bihar News
मुजफ्फरपुर में मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराये गये 33 बच्चे
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है। जहां आरपीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया। मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस (15228)से इन बच्चों को चेन्नई, विशाखापट्टनम और कोलकाता ले जाया जा रहा था। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस से रेल पुलिस ने एक साथ 33 बच्चों को मानव तस्करी की जाल से बचाया है।


पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आरपीएफ, जीआरपी और बीबीए द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत टीम को यह बड़ी सफलता मिली है। इस टीम का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने किया। इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में पांच मानव तस्करों की भी गिरफ्तारी हुई है। इसमें एक मुजफ्फरपुर, एक नेपाल, दो सीतामढ़ी और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।


आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि इन बच्चों को 10 से 12 हजार रुपये का लालच देकर मानव तस्कर विशाखापत्तनम, पेरम्बूर, चेन्नई और कोलकाता में कार वाशिंग फैक्टरी सहित अन्य कामों में मजदूरी कराने ले जा रहे थे। सभी बच्चों की उम्र 14 से 17 साल के बीच है। इसमें सबसे अधिक सीतामढ़ी, नेपाल, मुजफ्फरपुर के बच्चे शामिल हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर छुड़ाए गये 33 बच्चों को लिखित शिकायत के साथ जीआरपी को सौंप दिया गया है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता