ब्रेकिंग
Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar News : नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा, गंडक और कोसी में बढ़ेगा पानी, हाई अलर्ट जारी✦Bihar News : बिहार में एक और कांड! किशनगंज में लड़की को घेरकर पीटा, 5 आरोपियों की पहचान; शहजाद गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार के 40 जिलों में IPS अधिकारियों की तैनाती, पटना से लेकर गया तक किसे मिली जिम्मेदारी? देखें पूरी लिस्ट

Bihar News : शराब माफियाओं द्वारा गोलीबारी में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्का जाम

Bihar News : इस घटना के बाद युवक के परिजनों ने गुस्से में आकर सड़क को जाम कर दिया है और मुआवजे के साथ दोषियों को पकड़ने की भी मांग की जा रही है.

Bihar News
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News : मधुबनी में युवक का शव सड़क पर रखकर परिजन और आक्रोशित पड़ोसियों ने सड़क जाम कर दिया है, सड़क पर शव रखकर और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। केवल यही नहीं बल्कि मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग भी की जा रही है। घटना स्थल पर DM, SP, और स्थानीय विधायक के न पहुंचने पर आक्रोश और भी बढ़ गया है।


बताते चलें कि कल देर रात मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र के लहरियागंज नगर में अंधाधुंध गोलीबारी हुई है। जहाँ अपराधियों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान युवक दीपक साह को नाम पूछकर गोली मारी गई है जिसके बाद दीपक साह गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।


जिसके बाद प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताते चलें कि मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की जा रही है। आरोप लगाया जा रहा है कि शराब माफियाओं पर गोली चलाने का आरोप है। इस घटना के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है। 


वहीं आक्रोशित परिजनों ने मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र के लहरियागंज चौक पर मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। मधुबनी नगर थाना, राजनगर थाना, और रहिका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और लहरियागंज चौक पर लगे CCTV को खंगाला जा रहा है। आक्रोशित लोगों के सड़क पर जमा होने से मधुबनी-दरभंगा, मधुबनी-जयनगर, लौकहा, हरलाखी, बासोपट्टी, और खुटौना मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया है। गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं और सड़क लगभग 2 घंटे से जाम है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट