ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bihar News: बिहार में प्रेम की अनोखी मिसाल! रिटायरमेंट के 60 लाख खर्च कर पति ने बनवाया मंदिर, पत्नी की लगाई मूर्ति

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में एक रिटायर्ड पंचायत सचिव बालकिशुन राम ने अपनी पत्नी शारदा देवी की याद में एक भव्य मंदिर बनवाया है। जिसे बनवाने में 60 लाख रुपये का खर्चा आया है।

Bihar News
रिटायरमेंट के 60 लाख खर्च कर पति ने बनवाया मंदिर, पत्नी की लगाई मूर्ति
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी के रहने वाले एक रिटायर्ड पंचायत सचिव बालकिशुन राम आजकल लाइम लाइट में हैं। बालकिशुन राम ने अपनी पत्नी शारदा देवी की याद में एक भव्य मंदिर बनवाया है। उनकी पत्नी के निधन के छह साल बाद, उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति राशि से यह मंदिर बनवाया। इस मंदिर को बनवाने में 60 लाख रुपये का खर्चा आया है।


बालकिशुन राम की पत्नी शारदा का निधन 6 साल पहले हो गया था। इसके बाद से ही बालकिशुन दुखी रहने लगे साथ ही वह अकेलापन महसूस करने लगे थे। इसी अकेलेपन को दूर करने के लिए वह अपनी पत्नी की यादों को अनोखे तरीके से संजोने में जुट गए। रिटायरमेंट के दौरान उन्हें करीब 60 लाख मिले थे, जिससे उन्होंने पत्नी की याद में एक मंदिर बनवाया है। मंदिर इतना भव्य और बड़ा है कि उसे बनाने में 3 साल का समय लगा है।


इस मंदिर में बालकिशुन ने किसी देवी की नहीं बल्कि अपनी पत्नी की मूर्ति स्थापित की है, जिसका उद्घाटन बिहार के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने किया है। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि यह काम आज के समय में कोई साधारण काम नहीं है बल्कि सबसे उत्तम काम है। क्योंकि पति-पत्नी का संबंध उन्हीं को समझ में आता हैं, जो दिल के सच्चे होते हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता